लगातार छठे दिन मंत्रों और कुरान की आयतों के बीच महिलाओं का अनूठा विरोध प्रदर्शन

CAA के खिलाफ घंटाघर पर चल रहे प्रदर्शन में महिलाओं की संख्या रोजाना बढ़ रही है। बुधवार को प्रदर्शन में हिन्दु-मुस्लिम सौहार्द का अनूठा रंग देखने को मिला। प्रदर्शन में एक तरफ हवन के दौरान श्लोक गूंज रहे थे तो वहीं रोजेदार महिलाओं की नमाज में कुरान आयतें आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दे रही थी। ठंड और गलन के बीच महिलाओं का प्रदर्शन छठे दिन भी जारी रहा।

सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसकी ये गुलसितां हमारा… बुधवार देर रात घने कोहरे के बीच कौमी तराने की आवाज बता रही थी कि महिलाओं का हौंसला ठंड में कम होने वाला नहीं है। वहीं, सुबह की शुरुआत भी राष्ट्रगान के साथ हुआ। धूप निकलने के साथ घंटाघर पर महिलाओं की संख्या में इजाफा होता जा रहा था। कुछ महिलाएं करीब 6 फीट उंची सविधान की किताब लेकर प्रदर्शन में पहुंची। इसके अलावा CAA व NRC के खिलाफ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर महिलाएं एक कतार में बैठी थी। वहीं, देर शाम वकीलों का जत्था महिलाओं के समर्थन में घंटाघर पहुंचा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1