PF लाभार्थियों के लिए सरकार की तरफ से दिवाली गिफ्ट

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के 6 करोड़ से अधिक सदस्यों के लिए खुशखबरी है। सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले पीएफ बर ब्याज दर वृद्धि को मंजूरी दे दी है। वित्त वर्ष 2019-19 के लिए 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

ईपीएफओ के लिए निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने पिछले वित्त वर्ष के लिए इस साल फरवरी में 8.65 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी थी। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने पिछले वित्त वर्ष के लिए इस साल फरवरी में 8.65 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी थी। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया था।
संतोष गंगवार ने यहां एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से कहा, ‘फेस्टिवल सीजन से पहले, EPFO के 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को 2018-19 के लिए जमा राशि पर 8.65 फीसदी ब्याज मिलेगा।’ वर्तमान में ईपीएफओ खातों में दावों का निपटान 8.55 प्रतिशत की ब्याज दर पर किया जा रहा है। यह दर 2017-18 के दौरान लागू थी।

2017-18 में मिला ब्याज पांच साल में सबसे कम है। 2016-17 में ब्याज दर 8.65%, 2016-17 में 8.8 फीसदी थी। 2013-14 और 2014-15 में कर्मचारियों को 8.75 फीसदी ब्याज मिला। 2012-13 में 8.5 फीसदी ब्याज दिया गया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1