इंडोनेशिया: बस खाई में गिरी, 26 यात्रियों की मौत, 13 घायल

इंडोनेशिया में एक बस के 150 मीटर (500 फीट) गहरी खाई में गिर जाने से 26 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 13 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। दक्षिण सुमात्रा प्रांत में सोमवार देर रात 23.15 बजे हादसा हुआ। लगभग 120 बचावकर्मी बचाव कार्य में जुटे।

बस बेंगकुलु शहर से पालेमबंग जा रही थी। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ित यात्रियों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है। घटनास्थल के पास सड़क को बंद कर दिया गया है। वहीं, कुछ लोगों के नदी में लापता होने की भी आशंका बतायी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1