Union Budget 2022

Budget 2022-23: कैसे मोबाइल पर देखें और सुने आम बजट, यहां जानिए पूरी डिटेल व आसान तरीका

Budget 2022-23: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट (Aam Budget 2022) पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज करीब 11 बजे संसद में बजट भाषण शुरू करेंगी। बजट में कृषि, टेक्नोलॉजी, और बिजनेस से जुड़ी कई घोषणाएं होने की उम्मीद हैं। इस बार का बजट पूरी तरह से पेपरलेस होगा। आम बजट 2022-23 (Aam Budget 2022) को मोबाइल फ्रेंडली तरीके से आपके मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस बारे में वित्त मंत्रालय की तरफ से ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ऐलान किया गया। आइए जानते हैं कि इस बार के आम बजट (Aam Budget 2022)को कैसे मोबाइल से देखा और सुना जा सकता है?
वित्त मंत्रालय के मुताबिक यूजर अपने मोबाइल फोन पर यूनियन बजट को डाउनलोड कर सकते हैं। यूनियन बजट ऐप एंड्राइड के साथ iOS यूजर के लिए उपलब्ध है। इससे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।


यहां से करें डाउनलोड

एंड्राइड यूजर के लिए – यूनियन बजट ऐप

iOS यूजर के लिए – यूनियन बजट ऐप

यूनियन बजट 2022-23 (Aam Budget 2022) ऐप पर यूजर को मोबाइल फोन पर तत्काल उपलब्ध हो जाएगा, जिस वक्त वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में बजट पेश कर रही होंगी। इस ऐप पर यूनियन बजट दो भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में मौजूद होगा।

बता दें कि पिछली बार यानी वित्त वर्ष 2021-22 (Aam Budget 2022) में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की तरफ से आम बजट (Aam Budget 2022) को पेपपलेस मोड में पेश किया गया था। वित्त मंत्री पुरानी परंपरा बही-खाते को तोड़ते हुए टैबलेट के जरिए बजट (Budget) पेश करने की नई शुरुआत की थी। इसी तरह इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) पेपरलेस बजट (Budget) पेश करने जा रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1