बॉलीवुड: ईशा अंबानी ने दी होली पार्टी, प्रियांका-निक पर टिकी सब की नजरें

रंगों के त्योहार होली का खुमार फिज़ाओं में छाता नजर आ रहा है। बॉलीवुड भी होली के रंग में सराबोर होने को तैयार है। बी-टाउन में प्री होली पार्टी की शुरूआत भी हो गई है। बीते शुक्रवार की शाम को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने मुंबई में अपने घर पर शानदार प्री होली पार्टी दी, जिसमें  बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत कर होली पार्टी के रंग और भी ज्यादा रंगीन कर दिया। लेकिन इस खास मौके पर अगर सब की नजरें टिकी थी तो थीं अपनी देसी गर्ल  प्रियंका चोपड़ा और उनके लविंग पति पॉप सिंगर निक जोनस। इस कपल ने होली पार्टी में खूब इंज्वॉय किया, खासकर निक जोनस ने होली पार्टी में शामिल होकर चारचांद लगा दिया। प्रियंका और निक जोनस सफेद रंग के इंडियन ट्रडिशनल लुक में नजर आए। इसके अलावा ईशा अंबानी की इस होली पार्टी में कटरीना कैफ, विक्की कौशल, सोनाली बेंद्रे ने भी शिरकत की। साथ ही हाल ही में शादी के बंधन में बंधे अरमान जैन और अनीसा मल्होत्रा भी इस पार्टी का हिस्सा बने। बॉलीवुड सितारों के अलावा इस होली पार्टी में उद्योग जगत के भी कई फेमस चहरे देखने को मिले।

आपको बता दें पूरे भारत होली 10 मार्च को मनाई जाएगी। इससे पहले ही देश के अलग-अलग हिस्सों में होली मिलन कार्यक्रम की शुरूआत हो गई है।  

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1