bollywood

‘मेरे दोस्त और रोड के निर्देशक, रजत मुखर्जी का निधन

मुंबई- बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को एक बार फिर से झटका लगा है। जाने-माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन हो गया। उनका निधन बीती रात जयपुर में हुआ है। बताया जा रहा है कि उन्हें अप्रैल महीने से ही किडनी में कुछ परेशानी थी, जिसके चलते वो अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहीं रजत मुखर्जी के निधन की खबर ने इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। ये खबर सुनकर अभिनेता मनोज बाजपेयी भी सदमे में हैं। उन्होंने Social Media के जरिये रजत मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

रजत मुखर्जी मुंबई में रहते थे, लेकिन Lockdown होने के बाद से वो अपने शहर जयपुर चले गए थे। वहीं कल रात उन्होंने अंतिमसांस ली है। वो किडनी से जुड़ी बीमारी से तो जूझ ही रहे थे, लेकिन इसके साथ ही उन्हें फेफड़ों में इनफेक्शन होने की बात भी सामने आई है। निर्देशक रजत मुखर्जी अपनी फिल्म प्यार तूने क्या किया, रोड, लव इन नेपाल और उम्मीद जैसी कई फिल्मों के लिए जाने जाते थे।


रजत मुखर्जी के निधन पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त और रोड के निर्देशक, रजत मुखर्जी का आज तड़के जयपुर में बीमारी के साथ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया!!! रजत की आत्मा को शांति प्रदान हो!!! फिर भी हम विश्वास नहीं कर सकते हैं कि हम कभी भी नहीं मिलेंगे या अपने काम पर कभी भी चर्चा नहीं करेंगे। खुश रहे जहां भी रहे’।


रजत मुखर्जी के निधन पर हसंल मेहता ने ट्वीट किया, ‘अभी एक प्रिय मित्र के निधन के बारे में खबर मिली। प्यार तूने क्या किया और रोड के रजत मुखर्जी बॉम्बे में हमारे शुरुआती, शुरुआती संघर्षों के एक दोस्त थे। कई भोजन, ओल्ड मॉन्क की कई बोतलें खत्म हुईं और कई अगली दुनिया में होनी है। प्रिय मित्र तुम याद रहोगे’।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1