Nagaland

नागालैंड में असम राइफल्स की गाड़ी में धमाका, 1 जवान शहीद, 4 घायल, IED ब्लास्ट की आशंका

नागालैंड में सुखोवी क्षेत्र के पास असम राइफल्स की गाड़ी में संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट की खबर है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस धमाके में धमाके में 1 जवान शहीद हो गया है, जबकि 4 अन्य जवान घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। घायल जवानों को तुरंत नजदीकी सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस कायराना हमले के पीछे किस उग्रवादी गुट का हाथ है, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक हफ्ते में दूसरा धमाका
ये धमाका नागालैंड के चुमौकेदिमा इलाके में हुआ है। एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी बार है कि असम राइफल्स के काफिले के पास IED विस्फोट होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर सुरक्षाबलों की और टुकड़ियों को भेजा गया है।

संदिग्ध हमलावरों की धरपकड़ के लिए सुखोवी और उसके आसपास के जंगलों में बड़ा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि सुखोवी मुख्य रूप से नागालैंड के दीमापुर जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण क्षेत्र और रेलवे स्टेशन है।

वहीं, आपको बता दें कि आज ही अजमेर जिला सेशन न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर नजर आईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1