बीजेपी की नीतियां विनाशक हैं, देश को अंधेरे में ढकेल रही सरकार: अखिलेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरा देश इस समय नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व मना रहा है। लेकिन भाजपा सरकार देश को अंधेरे गलियारे में ढकेल रही है। भाजपा की नीतियां विनाशक हैं जबकि सपा निर्माण और रचना की पक्षधर है। सपा मुखिया सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के जनपदों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश ने कहा कि भाजपा समाज को दिशा भ्रम का शिकार बना रही है। भाजपा के सत्ता में आए हुए ढाई वर्ष बीत चुके हैं, बुनियादी समस्याएं जहां की तहां मुंह बाए खड़ी हैं। योगी सरकार ने जनता की परेशानियों के निवारण की ओर ध्यान नहीं दिया। प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात बदतर हैं। भाजपा ने अपने ढाई साल फर्जी के कामों में नष्ट कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, आज तमाम ऐसे लोगों से मुलाकात हुई, जिन्होंने बताया कि अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते थक गए लेकिन आवास नहीं मिला। नौजवानों की समस्या है कि रोजगार के अवसर नहीं हैं। जो उद्योगधंधे हैं भी उनमें लोगों को नौकरी से निकाला जा रहा है। मुलाकात करने वालों में कुछ खिलाड़ी भी थे जिन्होंने बताया कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। जबकि सपा की सरकार में उन्हें भरपूर सम्मान और पुरस्कार मिला। यशभारती जैसा सम्मान बंद कर भाजपा सरकार ने उनका अपमान किया है। सुलतानपुर के सेवानिवृत्त शिक्षक और उप्र कश्यप निषाद सभा के प्रांतीय अध्यक्ष खेमई प्रसाद निषाद ने भी अखिलेश से मुलाकात कर जनता की समस्याएं बताईं।

उन्होंने बताया कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों की दुर्दशा है। जाड़ा आ गया है बच्चों को अभी तक स्वेटर, मोजे-जूते तक नहीं मिल पाए हैं। कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश के कई जनपदों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफियाओं पर भाजपा राज में खुली छूट है। छात्रनेता श्रीराम जायसवाल समाजवादी ने बताया कि कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में भाजपाई अराजकता पैदा करने में लगे रहते हैं। यह विश्वविद्यालय समाजवादी सरकार में ही रिकार्ड समय में बनाया गया। कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय नेपाल की सीमा पर स्थित है। अखिलेश यादव से जश्ने वारिस पाक कमेटी सुल्तानपुर के हजरत मोबीन अहमद वारसी उर्फ लड्डन बाबा ने भी मुलाकात की।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1