बीजेपी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की बिगड़ी तबीयत

बीजेपी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया और साथ ही साथ बताया कि वह कान की प्रॉब्लम की वजह से अस्पताल पहुंचे थे।

सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके कान का चेकअप किया। चेकअप के बाद कल्याण सिंह अस्पताल से रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक कल्याण सिंह जो पूर्व में राजस्थान के राज्यपाल थे, उन्होंने हाल ही में बीजेपी को फिर से ज्वाइन किया है। बीजेपी ज्वाइन करते ही उन्हें अब अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भी आरोपी बनाया गया है।

27 सितंबर को सीबीआई की विशेष अदालत ने कल्याण सिंह को तलब किया है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने CBI को साक्ष्य पेश करने को कहा था। हालांकि CBI को कोर्ट में यह साक्ष्य पेश करना था कि कल्याण सिंह वर्तमान में किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं हैं, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन बाद में CBI की तरफ से कोई दस्तावेज पेश नहीं किया गया। इसके बावजूद भी कोर्ट ने यह आदेश जारी किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1