Bihar Assembly Election

बिहार का रण: आज बीजेपी जारी करेगी प्रत्‍याशियों के नाम, जानें संभावित सूची

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा ने पहले चरण के चुनाव के अपने प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी है। जनता दल यूनाइटेड के प्रत्‍याशियों के नाम सामने आ चुके हैं। अब नजरें भारतीय जनता पार्टी पर लगी हैं। माना जा रहा है कि BJP मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों की घोषणा कर देगी। बताया जा रहा है कि विकासशील इनसान पार्टी के Mahagathbandhan छोड़ने के बाद ऐसे NDA में शामिल करने के लिए पार्टी के अध्‍यक्ष Mukesh Sahani की BJP नेतृत्‍व से बात ल रही है। BJP के प्रत्‍याशियों की घोषणा में विलंब को इसी से जोड़ा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि BJP के हाथों से कई सीटें निकल गईं हैं। जबकि, कई कद्दावर नेताओं के टिकट कट गए हैं तो कुछ के टिकट तय लग रहे हैं। BJP नेता और मंत्री प्रेम कुमार ने कहा है कि BJP और JDU के बीच सीट शेयरिग की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। आज दोनों पार्टियों के नेता गठबंधन व सीटों का औपचारिक ऐलान भी कर देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार NDA में सीटों का बंटवारा हो चुका है। JDU के 122 और BJP के 121 सीटें मिली हैं। NDA में शामिल हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा को JDU अपने खाते से सीटें देगा। अगर महागठबंधन छोड़ने वाली VIP की NDA में एंट्री हो जाती है तो उसे BJP अपने खाते से सीटें देगी। VIP को LJP वाली सीटों पर एडजस्‍ट किया जा सकता है। विदित हो कि LJP ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्‍व को अस्‍वीकार करते हुए बिहार में उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

बताया जा रहा है कि दिल्‍ली में BJP केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में करीब 70 BJP प्रत्‍याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग चुकी है। अब पार्टी मंगलवार को प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी। बताया जा रहा है कि इस बार पार्टी ने जिताऊ प्रत्याशियों पर सहमति बनी है। साथ ही कई बुजुर्ग विधायकों के टिकट कट गए हैं।


इस बीच JDU की सूची के आधार पर लग रहा है कि BJP की कई सीटें उसके खाते में चली गई हैं। साथ ही कई BJP नेताओं के टिकट कट या फंस गए हैं। झाझा से सीटिंग विधायक रविंद्र चरण यादव का टिकट फंसता दिख रहा है। सूर्यगढ़ा से प्रेमरंजन पटेल, नोखा से रामेश्‍वर चौरसिया, आरा से संजय टाइगर, अमरपुर से मृणाल शेखर तथा बेलहर से संजय यादव के टिकट भी कटते नजर आ रहे हैं। ये सभी सीटें जेडीयू के खाते में चली गईं हैं। पिछली बार दिनारा से प्रत्‍याशी रहे राजेंद्र सिंह का टिकट भी कटता दिख रहा है।

सूत्रों की मानें तो BJP को मिली सीटों में बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, विक्रम, आरा, शाहपुर, रामगढ़, मोहनिया, भभुआ, चैनपुर, सासाराम, डेहरी, काराकाट, अरवल, गोह, कुटुम्बा, औरंगाबाद, गुरूवा, गया, वजीरगंज, रजौली, वारसिलीगंज व जमुई शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बीजेपी की सूची में जमुई से इंटरनेशनल शूटर श्रेयसी सिंह, आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह और राम नारायण मंडल जैसे चेहरे शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो बीजेपी ने बिहार में किसी भी मंत्री का टिकट नहीं काटा है। बताया जा रहा है कि रामनारायण मंडल बांका से, प्रेम कुमार गया से, ब्रजकिशोर बिंद चैनपुर से, प्रमोद कुमार मोतिहारी से, राणा रणधीर सिंह मधुबन से, विजय सिन्हा लखीसराय से, कृष्ण कुमार ऋषि बनमनखी से तथा नंदकिशोर यादव पटना साहिब से प्रत्‍याशी बनाए जा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1