Bihar Panchayat Election 2021: बिहार पंचायत चुनाव को BJP ने बनाया टॉप एजेंडा, पार्टी ने जमीनी स्तर पर तैयार कि टास्क फ़ोर्स

बिहार में जल्द ही पंचायत चुनाव(bihar panchayat chunav 2021) होने वाले हैं। इस बीच BJP कार्यकर्ताओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है। राजगीर में हुए BJP के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पंचायत चुनाव की भी चर्चा हुई है। और चुनावी मैदान में उतरने का इरादा बना रहे भाजपा व सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं को BJP संगठन के द्वारा सहयोग देने की सलाह दी गई है। यह सलाह पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने दी है।

राजगीर में संपन्न हुए भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पार्टी में ‘ टॉप टू बॉटम ‘ का संदेश दिया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों को बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से तालमेल बैठाने की सलाह से लेकर उनके घर जाकर कुशलक्षेम पुछने तक का निर्देश दिया।

इस दौरान संगठन महामंत्री ने कहा कि अगर BJP का कोई कार्यकर्ता बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव में पंचायत प्रतिनिधि का चुनाव लड़ता है तो संगठन उन्हें मदद करे। इस दौरान उन्होंने BJP के सहयोगी दल को भी साथ रखा और उनके कार्यकताओं को भी पंचायत चुनाव में उतरने के बाद बीजेपी संगठन के तरफ से सहयोग देने की बात कही।

जदयू का युवाओं पर फोकस, राज्य परिषद में नीतीश कुमार ने कहा- समाज से करें संवाद, गलत बातों का दें मजबूती से जवाब
राजगीर में BJP के प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के संगठन महामंत्री के अलावा बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री रेणु देवी व तारकिशोर प्रसाद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1