मोदी-रघुवर ने झारखंड को संवार दिया, BJP को फिर दें माैका-अमित शाह

भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के राजनीतिक गढ़ माने जाने वाले संताल परगना के जामताड़ा में भाजपा के जोहार जनआशीर्वाद यात्रा को शुरू करते हुए जनता से लोकसभा चुनाव की तरह ही आशीर्वाद मांगा।

भारत माता की जयकारे के साथ जान सम्बोधन की शुरुआत की गयी। इसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा की बात शुरू की। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया था। मैं बेहिचक कहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को संवारने का काम किया है। यह डबल ईंजन की सरकार के कारण संभव हुआ। क्योंकि ऊपर मोदीजी की सरकार है और नीचे रघुवर दास की।
गृहमंत्री अमित शाह विशेष विमान से बुधवार को रांची पहुंचे। हवाईअड्डा पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्वागत किया। यहां से हेलीकॉप्टर पर सवार होकर गृह मंत्री और मुख्यमंत्री जामताड़ा पहुंचे। जामताड़ा हेलीपैड पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का जोरदार स्वागत किया। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने जोहार जनआशीर्वाद यात्रा शुरू करने से पहले जामताड़ा में मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद बेना काली मंदिर स्थित बने मंच का रूख किया। मंच पर पहुंचते ही अमित शाह ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन किया।

झारखंड विधानसभा का चुनाव नवंबर-दिसंबर 2019 में होना है। अब सिर्फ दो-तीन महीने का समय है। भाजपा विधानसभा चुनाव जीतकर झारखंड की सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पर निकल रहे हैं। यात्रा के माध्यम से वह झारखंड की जनता से संवाद करेंगे। जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी जिलों की जनता तक पहुंचने की रणनीति है। इस दाैरान मुख्यमंत्री झारखंड की भाजपा सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेंगे। जनता से संवाद करेंगे। 19 से 24 सितंबर तक संताल के सभी छह जिलों की मुख्यमंत्री यात्रा करेंगे।

गृह मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कांग्रेस से सवाल किया कि आपने झारखंड की जनता को क्या दिया ? केंद्र में दस साल तक कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस ने झारखंड को 55, 200 करोड़ दिया। पांच साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड को 1 लाख, 45 हजार, 343 करोड़ देना का काम किया है। रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनने के बाद एक से पांच क्लास तक अलचीकी भाषा में पढ़ाई शुरू की गई।

महान समाजसुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर का नाम लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने संबोधन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जामताड़ा विद्यासागर की कार्यस्थली रही है। इस धरती को प्रणाम करते हैं। साथ ही उन्होंने संताल को वीरों की धरती बताया। सिदो-कान्हो, चांद-भैरव समेत सभी शहीदों को याद किया। विपक्ष पर हमला बोलेते हुए कहा कि झारखंड नामधारी पार्टी की सरकारों ने झारखंड और संताल को लूटने का काम किया है। संताल भाषा में शिक्षा शुरू की गई। जब-जब भाजपा की सरकार बनी आदिवासियों की सुध ली गई। विपक्ष का काम सिर्फ भाजपा को बदनाम करना है। झामुमो के नेता मुख्यमंत्री बनने के बाद जनता की भलाई करने के बजाय घर भरने का काम किया। लीज घोटाला किया। दुमका और गोड्डो को रेल नेटवर्क से जोड़ने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भाजपा के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड को लूटने के लिए ठगबंधन बन रहा है। इसलिए संताल परगना से झारखंड मुक्ति मोर्चा को मुक्त करें। झामुमो कभी विकास की बात नहीं करता है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नेतृत्व में देश इतिहास रच रहा है। झारखंड का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने हिंदी के साथ संताली में भी भाषण दिया। जोहार जनआशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने और झारखंड में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता का समर्थन मांगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ता और मंत्रीगण मौजूद रहे उनमें प्रमुख थे:-भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथूर, सह प्रभारी नंद किशोर यादव, भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामविचार नेताम, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, रांची के सांसद संयज सेठ, गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1