दिल्ली चुनाव हार के बाद मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की मांग

दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की है। BJP आलाकमान ने मनोज तिवारी को पद पर बने रहने के लिए कहा है। मनोज तिवारी ने दिल्ली में 48 सीटें जीतने का दावा किया था, लेकिन BJP को महज 8 सीटें मिली हैं।
BJP आलाकमान ने मनोज तिवारी के इस्तीफे की पेशकश को इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के चलते BJP के संगठन के चुनाव को टला गया था। अब संगठन चुनाव के बाद नए प्रदेश की नियुक्ति होगी। हार के बाद ही मनोज तिवारी ने जिम्मेदारी ली थी और कहा था कि मेरा सीना तैयार है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा BJP के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी रही थी। कल मनोज तिवारी तो दोपहर तक आश्वस्त थे कि BJP को बहुमत मिल जाएगा। जैसे-जैसे दिन ढला, उनके हौसला कम होता गया। आखिरकार उन्होंने हार कबूल की, केजरीवाल को बधाइयां दीं, फिर भी सोशल मीडिया पर वो जमकर ट्रोल हुए।

इससे पहले 8 फरवरी के मतदान के बाद जब एग्जिट पोल आए तो पूरी तरह से AAP पार्टी के पक्ष में थे, लेकिन मनोज तिवारी अड़े थे कि BJP 48 सीटें जीतेगी। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘ये सभी एक्जिट पोल होंगे फेल, मेरा ये ट्वीट संभालकर रखिएगा। BJP दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी, कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढें।’

इस पर मनोज तिवारी ने कहा था, ‘मैं प्रदेश अध्यक्ष हूं और हमारा एक आंतरिक सर्वे होता है। प्रदेश अध्यक्ष को यह थोड़ी बोलना चाहिए कि हम पहले ही हार गए। कोई ऐसा नहीं बोलेगा और जब तक रिजल्ट न आ जाए किसी को ऐसा कहना भी नहीं चाहिए। जिसका वोट 4 प्रतिशत आया, उसे भी नहीं बोलना चाहिए, उसे भी बढ़िया से लड़ाई लड़नी चाहिए। मेरा अनुमान गलत सिद्ध हुआ।’

मनोज तिवारी ने कहा, ‘मैंने जो सोचा था उसका आधार था कि लगभग 48 विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की बुरी स्थिति है, स्कूल की अच्छी व्यवस्था नहीं है, वहां पानी लगा रहता है। इस आधार पर हमने कल्पना की थी कि इन इलाके के लोग किसी को नई जिम्मेदारी देंगे। हमारी सोच पूरी नहीं हुई। हमने जो ट्वीट किया था उसे संभाल कर आप लोग रखे होंगे, अब उसे रखे ही रहिए।’

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1