Bihar Assembly Election

बिहार का रण: बीजेपी ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची, देखिए पूरा लिस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA के सीट बंटवारे के एलान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने हिस्से में आई 121 सीटों की जिलावार लिस्ट जारी कर दी है। BJP कोटे की इन 121 सीटों में से ही सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP को भी सीट दी जाएंगी।

सोमवार को राजधानी पटना के होटल चाणक्य में CM नीतीश कुमार, डिप्टी CM सुशील कुमार मोदी, प्रदेश BJP अध्यक्ष संजय जायसवाल, BJP महासचिव और बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार के BJP चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, JDU प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, सांसद ललन सिंह की मौजूदगी में गठबंधन के सीट समझौते का एलान हुआ था।

LJP के चिराग पर बोले सुशील मोदी- रामविलास पासवान ठीक होते तो ये स्थिति नहीं होती

NDA के सीट बंटवारे में 122 सीट नीतीश कुमार की JDU के खाते में और 121 सीट BJP के हिस्से में आई है। JDU ने अपने कोटे की 122 सीटों में से पूर्व CM जीतनराम मांझी की हम को 7 सीटें दी हैं जिन पर मांझी उम्मीदवार भी घोषित कर चुके हैं। मांझी की सात में छह सीटें पहले चरण के चुनाव में ही हैं।

बिहार में NDA गठबंधन सीट शेयरिंग का एलान: JDU + हम 122, BJP + VIP 121

वहीं अति पिछ़ड़ों की उपेक्षा का आरोप लगाकर महागठबंधन के सीट शेयरिंग एलान में ही RJD और कांग्रेस का साथ छोड़ने वाले मुकेश साहनी की VIP को BJP अपने खाते से सीटें देगी। दिल्ली से पटना लौटे सहनी ने कहा है कि वे NDA के साथ हैं और उन्हें 2 अंकों में सीटें मिलेंगी।

बिहार चुनाव में BJP जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उनकी लिस्ट। NDA गठबंधन में BJP 121 सीट पर चुनाव लड़ेगी और इसी 121 में मुकेश सहनी की VIP को भी एडजस्ट करेगी। JDU 122 सीट पर लड़ेगी जिसमें जीतनराम मांझी को 7 सीट दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1