घर-घर मोदी की तर्ज पर हर घर रघुवर

भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हर-घर तक पहुंचने के लिए घर-घर मोदी की तर्ज पर राज्य भर में हर घर रघुवर यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की दो दिनों के झारखंड दौरे की समाप्ति के साथ ही प्रदेश भाजपा पूरे रौ में आ गई है। रविवार को मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में भाग लिया। इस क्रम में एक-एक बूथ की तैयारियां परखी गईं।
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पदाधिकारियों को कहा कि वे मंडल स्तर पर प्रवास के लिए अपने आयोजनों पर आगे बढ़ें और कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर विधानसभा चुनाव में हर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू कर दें। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पीएम के कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों की भूमिका तय की गई। प्रधानमंत्री 12 सितंबर को रांची में झारखंड विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा तय किया गया कि भाजपा पूरे राज्य में हर-घर रघुवर यात्रा अभियान शुरू करेगी। भाजपा के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को लेकर घर-घर तक जाएंगे। यह अभियान सितंबर से अक्टूबर तक चलेगा। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में यह तय हुआ कि पार्टी जन आशीर्वाद यात्रा भी निकलेगी। बैठक में 65 प्लस के लक्ष्य को लेकर रणनीति बनी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1