Bihar Chunav 2020

Bihar Chunav Counting 2020: सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 10 बजे आने लगेगा रुझान

मुख्यमंत्री Nitish Kumar या एक्जिट पोल के नतीजों में आगे चल रहे युवा नेता Tejashwi Yadav में कौन बनेगा मुख्‍यमंत्री? या कोई तीसरा नाम अएगा सामने? मंगलवार को इसपर बिहार की जनता का फैसला आएगा कि वह किसके सिर पर ताज रखने वाली है। इसमें विभिन्न दलों के कुल 3734 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इसके लिए सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी। साढ़े 8 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। कुछ ही देर बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे। बिहार का यह ऐसा चुनाव है, जो केंद्र की राजनीति पर भी असर डालेगा।

दो महीने चली प्रक्रिया का आएगा परिणाम

बिहार में नई सरकार के गठन के लिए विधानसभा के हुए चुनाव कई मायनों में अलग हैं। Corona के खतरों के बीच बिहार के मतदाताओं ने करीब 2 महीने से सघन प्रचार, जनसभाओं का कीर्तिमान, हेलीकॉप्टरों की गर्जना, स्टार प्रचारकों की धूम, राजनीतिक दलों के वादे-दावे, आरोप-प्रत्यारोप सब देखे। एक्जिट पोल के हिसाब से कई तरह की चर्चाएं भी सुनीं। मगर मंगलवार को सब हाशिये पर चले जाएंगे, आगे रहेगा बिहार और 7 करोड़ 35 लाख से ज्यादा मतदाताओं के सपनों की सरकार। 2 महीने की लंबी चुनावी प्रक्रिया और मंथन के बाद मतदाताओं ने जो फैसला सुनाया है, अब उसकी अभिव्यक्ति की बारी है।

एक्जिट पोल कर रहा सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए तीसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्‍म होते ही एग्जिट पोल ने बड़े परिवर्तन की ओर इशारा किया है। तमाम सर्वे में NDA की सीटें महागठबंधन से कम ही हैं। अधिकतर सर्वे में महागठबंधन इस बार सरकार में आता दिख रहा है। NDA को केवल एबीपी-सी वोटर बहुमत में आते दिखा रहा है। इधर, एक्जिट पोल देख बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने जहां चुप्पी साध ली है तो Tejashwi Yadav ने कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाने के लिए कहा है।
तीन चरण में हुए चुनाव

28 अक्टूबर 71 सीट

03 नवंबर 94 सीट

7 नवंबर 78 सीट

फैक्ट फाइल

कुल वोटर : सात करोड़ 35 लाख 71 हजार 331

नए वोटर : 18 लाख

मतदान केंद्र : एक लाख छह हजार 515

कुल मतदान (प्रतिशत में)

2020 : 57.05

2015 : 56.66

वृद्धि 0.39

महिला वोट प्रतिशत : 59.09 %
पुरुष : 54.68

कुल प्रत्याशी : 3734

महिला : 370

पुरुष : 3364

किसके कितने प्रत्याशी

महागठबंधन

राजद : 144

कांग्रेस : 70

भाकपा : 06

माकपा : 04

माले : 19

राजग

जदयू : 115

भाजपा : 110

वीआइपी : 11

हम : 07

लोजपा : 135

विधानसभा की स्थिति
कुल सीटें : 243

बहुमत के लिए चाहिए : 122

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1