विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त !

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले ही RJD में खलबली मच गई। मंगलवार का दिन RJD को 3 बड़े झटका दे गया। पार्टी के 5 विधान परिषद सदस्यों ने सत्ताधारी दल JDU का दामन थाम लिया। उधर, इनके दल छोड़ने से विधान परिषद में RJD सदस्यों की संख्या मात्र 3 रह गई। लिहाजा अब पूर्व CM राबड़ी देवी का नेता विरोधी दल का पद भी छिनना तय है। इसी के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने भी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

राजनीतिक गलियारे में चल रही खबरों की मानें तो बिहार में अभी और बड़ी राजनितिक टूट होनी बाकी है। जुगाड़ गठबंधन, नेताओं का इधर से उधर जाना और चुनावी जीत पक्की करने के लिए बड़ी संख्या में विधायक पाला बदलने को तैयार हैं। पाला बदलने वालों में कुछ अनुभवी तो कुछ नए चेहरे के होने की चर्चा है। जिस दल में वे जाना चाहते हैं, बस वे दल प्रमुख का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही हरी झंडी मिली की पलक झपकते ही एक को छोड़ दूसरी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। उम्मीद है कि जल्द ही बिहार की राजनीतिक गलियारे से एक और बड़ी टूट यानी पालाबदल की खबर बाहर आ सकती है।

रघुवंश प्रसाद का पद छोडना कोई छोटी बात नहीं है। वह पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक रहे हैं। जगदानंद सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से वह पहले से ही नाराज थे। उन्होंने पार्टी कार्यालय आना छोड़ दिया था। यहां तक कि प्रेस कान्फ्रेंस भी वह अपने घर पर ही करते थे। लेकिन उन्हीं के जिले वैशाली के रामा सिंह को पार्टी में शामिल करने की पहले ने उन्हें ज्यादा दुखी कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1