बिहार: पुलिस जवान ने AK-47 से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या…

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक पुलिस जवान ने खुद को एके-47 रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार की सुबह लगभग नौ बजे की है। वहीं मृतक जवान पवन डीएसपी पूर्वी अमितेष कुमार के बॉडीगार्ड के रूप में तैनात था। पवन ने अपने ही हथियार एके-47 से खुद को 6 गोलियां मार लीं, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक पवन मूल रूप से अरवल जिला के लारी कुर्था का निवासी था। वह एक साल से यहां ड्यूटी पर तैनात था। जहानाबाद से स्थानांतरण के बाद वह यहां आया था। बताया जा रहा है कि कुछ वजहों से वो फ्रस्ट्रेशन में चल रहा था और इसी वजह से उसने खुद को गोली मारी। गोलियों की तड़तड़ाहट से पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

वहीं एसएसपी ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। उन्होंने कहा कि जवान के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है और पुलिस इसकी गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1