बिहार: मार्केट में लगी आग, 15 दुकानें जलकर खाक

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार रात औराई थाना क्षेत्र के भैरव स्थान स्थित मार्केट की 15 दुकानों में भीषण आग लग गई। वहीं आग लगने से करीब 50 लाख की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक भैरव स्थान स्थित मार्केट में देर रात वीरेंद्र राय के हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। देर रात होने के कारण आग फैलने लगी और पूरा मार्केट की इसकी चपेट में आ गया।

धीरे-धीरे आग मिठाई की दुकान, श्रंगार की दुकान, स्टूडियो, पान की दुकान, स्टोर व एक चप्पल की दुकान में फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग लगने पर स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। जिसके बाद सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। वहीं देर रात आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय विधायक डॉ. सुरेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में मदद की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1