अमेरिका और ईरान के बीच का विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। अमेरिका द्वारा बगदाद हवाई अड्डे पर किए गए हवाई हमले में ईरान की कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की जान चली गई थी। जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुच चुका है। दोनों देशों की तरफ से चेतावनियों का दौर चालू है ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अमेरिका इस स्ट्राइक का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहे।
उधर ईरान की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी करार दे दिया है जनरल कासिम सुलेमानी के बगदाद में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कुद्स फोर्स में सुलेमानी को लेबनान और इराक से लेकर सीरिया और यमन तक क्षेत्रीय सत्ता संघर्षों में तेहरान के हस्तक्षेप की जिम्मेदारी सौपी गयी थी ।

