पाकिस्तान की घिनोनी हरकतें जारी, सेना के इनपुट लेने के लिए आईएसआई लड़की को मोहरा बनाया

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है खबर मिली है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के जम्मू कश्मीर के युवाओं से हनीट्रैप के माध्यम से जानकारी जुटा रही है । ये मामला जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा के अरनिया सेक्टर में देखने को मिला है
आपको बता दें कि आईएसआई की महिला एजेंट ने कश्मी के एक युवक को अपने प्यार के चंगुल में फंसाकर युवक से सुरक्षाबलों की गतिविधियों की कई जानकारियां ली। इस महिला एजेंट ने युवक को इंस्टाग्राम पर अपने चंगुल में फंसाया। कश्मीर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है ।

ज्ञात हो कि 4 दिन पहले पुलिस ने अरनिया के दो लड़कों को हिरासत में लिया था । जिनसे पूछताछ के बाद इस मामले की जानकारी मिली । जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद होने से पहले अरनिया का युवक पाकिस्तान में रहने वाली इस महिला एजेंट के जाल में फंसा था ।

इन दोनों की इंस्टाग्राम पर बातें होती थी । इस महिला एजेंट ने अपने को पंजाब का रहने वाली बताया था । दोनों के बीच पंजाबी में बात होने लगी। कुछ टाइम बाद यह दोनों फेसबुक पर भी बात करने लगे और यह महिला एजेंट सीमांत क्षेत्र में सुरक्षाबलों की मूवमेंट की जानकारी और फोटो युवक से लेती रही ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1