बिहार में शनिवार को आयी कोरोना की जांच रिपोर्ट में चार मरीज पॉजिटिव पाए गए। उनमें दो नवादा तथा दो बेगूसराय के रहने वाले हैं। बेगूसराय के 40 साल व 63 साल के दो पुरुष भी संक्रमित पाए गए हैं। नवादा में 45 साल के पुरुष तथा 16 साल की लड़की को संक्रमित पाया गया है।इसके साथ बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। शनिवार को चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने का भी समाचार मिला।
इससे पहले शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमित की संख्या 60 थी। शुक्रवार को सिवान से आए जो दो सैंपल पॉजिटिव पाए गए थे, वो दोनों सिवान के उसी परिवार के संपर्क में आए थे जिनके यहां का एक व्यक्ति 21 मार्च को ओमाना से लौटा था और कोरोना संक्रमित था।
कुल पॉजिटिव मामले District wise:
सिवान 29, मुंगेर 7, पटना 5, गया 5, गोपालगंज 3, बेगूसराय 7, सारण 1, लखीसराय 1, भागलपुर 1, नवादा 3, नालंदा 2
इन 64 कोरोना पॉजिटिव में से अब तक 22 लोग इस Corona को परास्त कर घर जा चुके हैं।