बिहार विधानसभा चुनाव 2020 एग्जिट पोल: नतीजों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं

बिहार चुनाव में इस बार रोजगार और कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों के लौटने समेत कई मुद्दे छाए रहे। जहां एक तरफ तेजस्वी यादव ने नौकरी के वादों से युवाओं को आकर्षित किया तो वहीं सीएम नीतीश ने अपनी सरकार के विकास कार्यों के उदाहरण गिनाए। चुनाव प्रचार के दौरान जेडीयू-बीजेपी गठबंधन और महागठबंधन के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। सत्तारूढ़ गठबंधन ने बार-बार यह कहकर आरजेडी को घेरा कि लालू और राबड़ी के राज में बिहार में कैसे ‘जंगलराज’ था। हालांकि जनता किस पर भरोसा करेगी, इसके लिए 10 नवंबर तक का इंतजार करना होगा। हां, आज चुनाव परिणाम की तस्वीर एग्जिट पोल से जरूर स्पष्ट हो जाएगी।

आज बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी और तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है। बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव हुआ है। बिहार में 10 नवंबर को वोटों की काउंटिंग होगी। लेकिन इससे पहले कई चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। कांटे की टक्कर में क्या तेजस्वी मारेंगे बाजी, कहीं चिराग पूरी तरह न हो जाएं फेल और नितीश कितना हुए पास, चलिए जानते हैं सभी का एग्जिट पोल:-

रिपब्लिक भारत-जन की बात के सर्वे में 138 सीटें जीत सकता है महागठबंधन, बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में महागठबंधन 138 सीटें जीत सकता है। सर्वे में NDA को 91 से 117 सीटों का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें जा सकती हैं। LJP को 5 से 8 सीट का अनुमान है, अन्य को 3 से 6 सीटें जाने का अनुमान है।

R Bharat-जन की बात सर्वे, चिराग ने 25 सीटों पर JDU को पहुंचाया नुकसान, रिपब्लिक भारत और जन की बात के एक्जिट पोल में बड़ी बात सामने आई है। बिहार चुनाव में NDA से चुनाव लड़ने वाली LJP ने JDU को करीब 25 सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। R Bharat और जन की बात के सर्वे में NDA को 37-39% वोट, महागठबंधन को 40-43% वोट, LJP को 7-9% वोट, अन्य को 9-11% वोट, HAM को 1.5-2% वोट का अनुमान है।

एबीपी न्यूज- सी वोटर के सर्वे में NDA को 104-128, महागठबंधन को 108-131 सीटें एबीपी न्यूज- सी वोटर के सर्वे में NDA गठबंधन के खाते में 104 से 128 सीटें जा रही हैं। RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 108 से 131 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। LJP को 1-3 सीटें और अन्य को 4-8 सीटों का अनुमान जताया गया है।

टाइम्स नाउ-C Voter के सर्वे में कांटे का मुकाबलाबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ- C Voter के सर्वे में सत्ताधारी NDA और RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। सर्वे में NDA को 116 और महागठबंधन को 120 सीटों का अनुमान जताया गया है। LJP को 1 सीट और अन्य को 6 सीटें जा रही हैं।

टाइम्स नाउ-सी वोटर के पोल के मुताबिक NDA को 116, महागठबंधन को 120, LJP को 1 और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं। मतलब साफ़ है टाइम्स नाउ सी वोटर के मुताबिक बिहार में किसी को बहुमत नहीं।

गौरतलब है की बिहार में तीसरे चरण के चुनाव में 54.57 फीसदी मतदान हुआ है। 3 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव में 55.70 फीसदी और पहले चरण में 28 अक्टूबर को 55.69 फीसदी मतदान हुआ है।

चुनाव आयोग के मुताबिक, तीसरे चरण में 1,204 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, इनमें से 1094 पुरूष और 110 महिला शामिल हैं। बता दें कि इस बार नौजवानों ने भी बढ़चढ़ कर मतदान प्रक्रिया में भी भाग लिया है.

बिहार चुनाव के एग्जिट पोल (Bihar election Exit poll) के जरिए आप अनुमान लगा सकते हैं कि इस बार बिहार की जनता किस पर भरोसा जता रही है। यह स्पष्ट कर दें कि एग्जिट पोल पूरी तरह से सटीक होंगे ऐसा कतई नहीं है। कई बार एग्जिट पोल सही भी होते हैं तो कई बार गलत भी साबित होते रहे हैं। इसलिए NVR24 अपने पाठकों से अपील करता है कि वह एग्जिट पोल को केवल एक अनुमान के रूप में समझें। 10 नवंबर को वोटों की गिनती होने के बाद ही बिहार चुनाव के फाइनल रिजल्ट (bihar election result date 2020) आएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1