Bihar Election 2020

बिहार का रण: आरजेडी ने तीन विधायकों को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

बिहार में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने से पहले सियासी सरगर्मिया तेज हो गई हैं। आज दिन में प्रदेश सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री Nitish Kumar के करीबी माने जाने वाले श्याम रजक के जेडीयू छोड़कर राजद में जाने की खबरों ने जहां सियासत गर्मा दी। वहीं दोपहर बाद राष्ट्रीय जनता दल ने अपने 3 विधायकों को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल कर इस गर्माहट को और बढ़ा दिया है। राजद ने जिन तीन विधायकों को पार्टी से निष्कासित किया है, उनमें महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातमी शामिल हैं। इन तीनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर राजद से निकाला गया है।


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और आलोक मेहता ने आज दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन तीनों विधायकों को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने की जानकारी दी। इन विधायकों में महेश्वर प्रसाद यादव गायघाट से जबकि प्रेमा चौधरी पातेपुर से विधायक हैं। राजद की ओर से बताया गया कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर पार्टी के संविधान के तहत इन तीनों को राजद से निष्कासित किया गया है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजद ने Corona काल के दौरान बिहार सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया। पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री Nitish Kumar पर हमला करते हुए कहा कि Corona और बाढ़ जैसी आपदा के बीच अगर किसी ने जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द को जाना है, तो वह केवल तेजस्वी यादव हैं। राजद ने कहा कि Nitish Kumar के शासनकाल में बिहार में अपराध चरम पर पहुंच चुका है। राजद शासन के दौरान बिहार अपराध के मामले में जहां 26वें स्थान पर था, वहीं आज देशभर में यह 23वें स्थान पर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1