बिहार का रण: ‘बिहार बदलो यात्रा’ पर बेगूसराय पहुंचे यशवंत सिन्हा और डॉक्टर अरुण कुमार, बनाया 16 दलों का नया गठबंधन

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सूबे में सियासी गर्मी बढ़ने लगी है। सभी प्रमुख दल चुनाव के मद्देनजर अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिंह और भारतीय सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार भी आगामी चुनाव को लेकर खास तैयारी में जुटे हुए हैं। दोनों नेता ‘बिहार बदलो यात्रा’ के तहत बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए 16 पार्टियों का यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एलायंस बनाया गया है। ये गठबंधन प्रदेश में महागठबंधन और NDA के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगा।

पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा और भारतीय सब लोग पार्टी के अध्यक्ष अरुण कुमार बेगूसराय के सिंघौल स्थित के एक हाल में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान यशवंत सिन्हा ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। GDP गिरने के सवाल पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि भारत सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। GDP 24 फीसदी के लगभग गिर गई है, इसका मतलब है एक तिमाही में सरकार के राजस्व में 50 लाख करोड़ कमी आई है।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि जब देश में 500 कोरोना मरीजों की संख्या थी तब सरकार ने लॉकडाउन लगाया और जब 36 लाख से ज्यादा हुई तो लॉकडाउन को खोल दिया गया। निजीकरण के सवाल पर यशवंत सिन्हा ने कहा कि PM मोदी ने कहा था कि देश बिकने नहीं दूंगा लेकिन पहले की सरकार ने जो संस्थाएं खड़ी की उसे अब मोदी सरकार बेच रही है।

भारतीय सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में एक विकल्प के रूप में हम लोग साथ में हैं, बिहार के 243 सीटों पर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलाइंस चुनाव लड़ेगी। बिहार विभूतियों का गढ़ है उनकी मिट्टी से भागलपुर के सुल्तानगंज में एक फिल्म सिटी बनाई जाएगी। सुशांत सिंह राजपूत की याद में यह फिल्म सिटी बनाई जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1