बिहार का रण: JDU के खिलाफ चुनाव लड़ने पर फैसले को लेकर LJP की बैठक आज

लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) अपने बिहार के नेताओं के साथ सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक कर रही है जिसमें यह तय किया जाएगा कि आगामी राज्य विधानसभा चुनाव जदयू के खिलाफ लड़ा जाए या नहीं। हाल के समय में बिहार में सत्ताधारी NDA के दोनों घटक दलों में रिश्ते बिगड़े हैं। लोजपा और CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाले जनता दल (युनाइटेड) बीते कुछ महीनों से एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।

नीतीश कुमार के पूर्व CM और दलित नेता जीतन राम मांझी से हाथ मिलाने के बाद दोनों दलों के रिश्तों में खटास और बढ़ गयी है। मांझी LJP पर निशाना साधते रहे हैं। नीतीश कुमार पर निशाना साधने के दौरान चिराग पासवान BJP पर निशाना साधने से बचते हैं और PM नरेंद्र मोदी की सराहना भी करते हैं। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पार्टी की कमान अब उनके बेटे चिराग पासवान संभाल रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि पार्टी के पास एक विकल्प यह है कि वह केंद्र में BJP के नेतृत्व वाले राजग का हिस्सा बनी रहे, लेकिन राज्य में उससे अलग होकर चुनाव लड़े जबकि भगवा दल के खिलाफ उम्मीदवार न उतारे। LJP फरवरी 2005 में हुए बिहार विधानसभा के चुनावों में RJD के खिलाफ चुनाव लड़ी थी, जबकि दोनों क्षेत्रीय दल केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार का हिस्सा थे।

LJP ने कांग्रेस से अपना गठबंधन बरकरार रखते हुए RJD के खिलाफ उम्मीदवार उतारे थे। इसकी वजह से राज्य में किसी को भी बहुमत नहीं मिला जिससे लालू प्रसाद यादव की पार्टी RJD का 15 साल का शासन बिहार में खत्म हुआ और कुछ महीनों बाद एक अन्य विधानसभा चुनाव हुआ जिसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला JDU और BJP गठबंधन बहुमत के साथ सत्ता में आया।

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत तमाम पार्टी नेता NDA के तीनों घटकों के साथ मिलकर आगामी चुनाव लड़ने पर जोर दे रहे हैं, लेकिन सूत्रों ने कहा कि असहजता का भाव आ रहा है खास तौर पर नीतीश कुमार द्वारा RJD के नेताओं को अपने पाले में करने की कोशिश और मांझी से गठजोड़ कर वह अपनी स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।

JDU ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह LJP के साथ सीटों की साझेदारी को लेकर कोई बात नहीं करेगी क्योंकि उसके संबंध परंपरागत रूप से BJP के साथ हैं। निर्वाचन आयोग के जल्द ही बिहार विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करने की उम्मीद है। प्रदेश में विधानसभा की 243 सीटों पर अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1