भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ऑलराउंडर सुपरस्टार पवन सिंह ने एक बार फिर से अपने गाने से धूम मचा दी है। आपने लॉलीपॉप लागेलू गाने से पूरी दुनिया में फेमस सिंगर और एक्टर पवन सिंह का अब एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस नए गाने का नाम ‘कमरिया हिला रही है’ है। पवन सिंह केइस नए भोजपुरी होली सॉन्ग ने यू-ट्यूब पर बवाल मचा दिया है रिलीज होते ही केवल 3 दिनो के अंदर अब तक इस गाने को 1.7 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आपको बता दें इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी सिंगर पायल देव ने भी अपनी आवाज दी है। इस गाने में पवन सिंह के साथ लॉरेन गॉटलिब की कमाल की कैमेस्ट्री है। इस वीडियो में गॉटलिब काफी हॉट दिख रही हैं।
