Farmers Protest

Farmer’s Bharat Bandh: किसानों ने कहीं किया चक्का जाम,तो कहीं रोकी ट्रेन, तो कही भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता

दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक तक किसानों के Bharat Bandh का मिला जुला असर दिख रहा है। कृषि कानून के खिलाफ जारी इस जंग में राजनीतिक दलों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। किसान संगठन दिल्ली की सीमाओं पर काफी दिनों से डटे हैं और इस बीच कल होने वाली सरकार से चर्चा से पहले देशव्यापी चक्का जाम किया जा रहा है। राजनीतिक दल बड़े स्तर पर Bharat Bandh के समर्थन में आए हैं, जिसका असर दिल्ली से यूपी, राजस्थान, बंगाल और अन्य राज्यों में दिख रहा है। Bharat Bandh को लेकर ताजा अपडेट क्या हैं, नज़र डालिए…

दिल्ली की सीमाओं पर किसान पिछले 13 दिन से डटे हुए हैं। यहां पर किसानों ने आज पूरी तरह से चक्का जाम कर दिया है। गाजीपुर-गाजियाबाद सीमा, सिंधु बॉर्डर समेत अन्य हिस्सों पर किसानों ने मोर्चा संभाला हुआ है। किसान सिर्फ इमरजेंसी सेवा से जुड़े वाहनों को जाने की इजाजत दे रहे हैं।

दिल्ली में ही AAP ने दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया। AAP ने कहा कि कल से ही दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को नजरंबद कर दिया गया है और बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे को गलत करार दिया।

राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान BJP और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई और पत्थरबाजी भी हुई। राजस्थान के अलग-अलग शहरों में सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

बिहार के पटना में राजद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और टायरों में आग लगाई। पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत अन्य शहरों में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बिहार में ही पप्पू यादव की पार्टी भी सड़कों पर उतरी।

उत्तर प्रदेश में Bharat Bandh का मिला जुला असर देखने को मिला है। लखनऊ में कुछ जगह धारा 144 लगाई गई है, वहीं प्रयागराज में सुबह सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को ही रोक दिया। पश्चिमी यूपी में हालांकि, किसानों के बंद का बड़ा असर है और किसान संगठन सड़कों पर हैं।

बंगाल में ट्रेड यूनियन ने किसानों के समर्थन में मार्च निकाला। साथ ही कर्नाटक में कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा के बाहर किसानों के Bharat Bandh का समर्थन किया। कर्नाटक के ही कलबुर्गी में लेफ्ट समर्थकों ने बस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा समेत अन्य दक्षिण के राज्यों में भी Bharat Bandh का असर दिखा। यहां पर लेफ्ट यूनियनों ने कई जगह ट्रेनों को रोका।

महाराष्ट्र के कुछ शहरों में ही Bharat Bandh का असर दिखा, कई जगह मंडी हर रोज की तरह ही खुली। शिवसेना सांसद संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि Bharat Bandh राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि लोगों की आवाज है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि PM मोदी, किसानों से चोरी बंद करें। दिल्ली में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किया।

किसानों का Bharat Bandh 3 बजे तक जारी रहेगा। उसके बाद किसान कल होने वाली सरकार के साथ बैठक पर मंथन करेंगे। बुधवार को किसानों और सरकार के बीच छठे दौर की बात होनी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1