अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का करीबी अब्दुल माजिद जमशेदपुर से गिरफ्तार, पिछले 24 साल से थी तलाश

गुजरात एटीएस (Gujrat ATS) की टीम ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम (Underworld don Dawood Ibrahim) के एक करीबी अब्दुल माजिद कुट्टी को जमशेदपुर के मानगो से गिरफ्तार किया है। पुलिस पिछले 24 साल से उसकी तलाश कर रही थी। ATS अधिकारियों के मुताबिक, माजिद मूल रूप से केरल का रहने वाला है और वर्ष 1996 से ही उसकी तलाश जारी थी। वर्ष 1996 में 106 पिस्टल, करीब 750 कारतूस और करीब 4 किलोग्राम RDX की गेदरिंग मामले में वांछित था। इस मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अब्दुल माजिद तभी से फरार चल रहा था।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी अब्दुल माजिद की गिरफ्तारी गुजरात ATS की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। गुजरात ATS ने अब्दुल माजिद कुट्टी के पास से क्या-क्या बरामद हुआ है इसकी जानकारी नहीं दी है।

गुजरात की ATS टीम ने अब्दुल माजिद कुट्टी को मानगो सहारा सिटी के एक डुप्लेक्श से पकड़ा है। वह पिछले डेढ़ वर्षों से अपनी पत्नी व बच्चे के साथ अपनी पहचान बदल कर एशो आराम से रह रहा था। हालांकि, वह इस डुप्लेक्स में भाड़े में रहता था। इसका ठिकना दुबई के मलेशिया में भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1