बाढ़ NTPC में मजदूर संगठन का महाधरना ख़त्म-NTPC ने मजदूरों को हटाए जाने का फैसला लिया वापस

बीते तीन दिन से चली आ रही मजदूरों के महाधरना की अगुआई कर रहे कर्णवीर सिंह यादव उर्फ़ लल्लू मुखिया के चेहरे पर आज सुबह थोड़ी ख़ुशी देखने को मिली जब मजदूरों की मांगों को आंशिक तौर पर मान लिया गया और शेष मांगों के लिए समीक्षा करवाने का आश्वषन दिया गया।


मजदूरों ने नयी अनुबंध नीति में हो रही भारी अनियमितताओं और बेवजह निकाले जाने व नौकरी बने रहने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। NTPC के आला अफसरों व् खुद SDM ने पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए धरने के तीसरे दिन लिखित रूप से मजदूरों की सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए अधिकांश मांगों को मान लिया व कुछ मांगों पर समीक्षा करने की बात कही।

गौरतलब हो की यह धरना प्रदर्शन पिछले तीन दिन से लगातार करणवीर सिंह यादव की अगुआई में किया गया। अतःमजदूर संगठनों एवं सभी मजदूर भाइयों ने इस छोटी जीत का श्रेय कर्णवीर सिंह यादव व् उनके छोटे भाई रणवीर यादव को दिया। कर्णवीर सिंह यादव ने प्रेस से बात करते हुए इस बात पर ख़ासा जोर दिया की अगर समय सीमा में समाधान नहीं हुआ तो धरना फिर शुरू होगा और तब तक होगा जब तक मजदूरों का हक़ उन्हें नहीं मिल जाता।

SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | शाहरुख की पठान के साथ सलमान के टीजर की टक्कर, पोस्टर रिवील 200करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन के बाद नूरा फतेही को बताया गर्लफ्रैंड, दिए महँगे गिफ्ट #noorafatehi #jaqlein #sukesh क्या कीवी का होगा सूपड़ा साफ? Team India for third ODI against New Zealand #indiancricketteam