Unnav MP Sakshi Mahraj

खत्म होना चाहिए मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा-साक्षी महाराज

उन्नाव के BJP सांसद Sakshi Mahraj ने कहा कि मुस्लिमों को मिला अल्पसंख्यक का दर्जा खत्म होना चाहिए। सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना वक्त की जरूरत है। बढ़ती जनसंख्या की समस्या विकराल हो चुकी है, लिहाजा सभी दलों को देश हित में यह कानून बनाने का समर्थन करना चाहिए। बागपत में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्‍नाव के सांसद ने मोदी सरकार के कार्यों को गिनाया।

शुक्रवार को बागपत में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, श्रीराम मंदिर निर्माण, 3 तलाक पर कानून बनाने का जिक्र किया। कहा कि पाकिस्तान में मुस्लिम आबादी 20 करोड़ जबकि भारत में मुस्लिम आबादी 32 करोड़ है। सवाल किया कि भारत में इतनी आबादी कैसे अल्पसंख्यक हो सकती है। हम व साधु समाज सरकार से आग्रह करते हैं कि सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए। हम दो-हमारे दो या कोई भी नीति बने लेकिन जनसंख्या नियंत्रण होना चाहिए।

नए कृषि कानूनों के सवाल पर सांसद ने कहा कि मोदी जी ने किसान सम्मान निधि के 6-6 हजार रुपये देने का काम किया है। बिना नाम लिए कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि 70 वर्ष में खेती किसानी के लिए कुछ नहीं करने वाले दल अब नए कृषि कानूनों का वैसे ही विरोध कर रहे हैं जैसे नेशनल रजिस्टर आफ सिटीजन (NRC) का किया था। नए कृषि कानून किसानों को खुशहाल बनाएंगे।

विरोधियों का मंसूबा पूरा नहीं होगा, क्योंकि देश का किसान BJP के साथ है। दशकों तक BJP की सरकार रहेगी, क्योंकि विपक्षी दलों की राजनीतिक जमीन ही नहीं बची है।


कहा, नए कृषि कानून के फायदों की जानकारी देने में रही कमी को पूरा कराने को अब उन समेत तमाम सांसद अपने क्षेत्र के किसानों से संवाद करेंगे। आम आदमी पार्टी के यूपी में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि केजरीवाल अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। चुनाव लडऩा सबका अधिकार है। विधानसभा चुनाव में BJP को उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत मिलेगा। विनायक कालेज मवीकलां के प्रबंधक परविंदर धामा, अजय तोमर और देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1