अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए बनेगा Trust

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण Trust की तर्ज पर मस्जिद Trust का भी गठन किया जा रहा है। यह Trust अयोध्या में मस्जिद का निर्माण कराएगा। मस्जिद Trust का एलान सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से किया गया है, जिसका नाम इंडो इस्लामिक कल्चर फाउंडेशन होगा। यह Trust अयोध्या में मस्जिद निर्माण व संचालन की सभी औपचारिकताएं को पूरा करेगा।

इसका औपचारिक एलान 24 फरवरी को सुन्नी वक्फ बोर्ड की बैठक में किया जाएगा। इस दौरान Trust के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की जाएगी। जानकारी के अनुसार इस फाउंडेशन में मस्जिद मामले में मध्यस्थता करने वाले लोगों के अलावा सुन्नी वक्फ बोर्ड के लोग सदस्य शामिल होंगे। Trust में कुल 7 सदस्य होंगे और सुन्नी वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष ही इस Trust का पदेन अध्यक्ष होगा।

अभी सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जुफर फारूखी हैं। इस Trust का काम कोर्ट के आदेश पर मिली 5 एकड़ जमीन पर अस्पताल, विद्यालय, इस्लामिक कल्चरल एक्टिविटीज को बढ़ाने वाले इंस्टिट्यूट, लाइब्रेरी, पब्लिक यूटिलिटी इनफ्रास्ट्रक्चर बनाने से लेकर दूसरी तरह की सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

इस Trust के जरिए सुन्नी वक्फ बोर्ड भारत में दोनों समुदायों के बीच सामंजस्य बनाने के कार्यक्रम भी चलाएगा। बोर्ड की ओर से Trust के कामकाज की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सरकार की तरफ से मिलने वाली 5 एकड़ जमीन के मालिकाना हक को लेने की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

https://www.youtube.com/watch?v=jjiLbfpf2aI&t=108s

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1