Raksha Bandhan

August Festival 2026: अगस्त महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, हरियाली तीज सहित पूरे महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट देखें

August Festival 2026 List: अंग्रेजी कैलेंडर में अगस्त 8वां महीना होता है. आमतौर पर अगस्त में सावन महीने का संयोग रहता है. इस समय मानसून चरम पर रहता हैधरती हरियाली की चादर ओढ़ लेती है. वैद क परंपरा में ये काल सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य का ही नहीं, बल्कि तप, व्रत, पूजा और आत्मचिंतन का भी समय माना गया है. खास बात ये है कि इस बार अगस्त में सूर्य और चंद्र ग्रहण दोनों लग रहे हैं.

अगस्त 2026 में प्रमुख व्रत त्योहार जैसे हरियाली तीज, सावन सोमवार, सावन शिवरात्रि, कामिका और पवित्रा एकादशी, हरियाली अमावस्या, रक्षाबंधन कब है, इसकी तारीख जान लें.

अगस्त 2026 व्रत त्योहार
2 अगस्त 2026 – गजानन संकष्टी चतुर्थी

ये सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है, इस दिन व्रत रखकर गणपति की पूजा के बाद चंद्र दर्शन करने से बुद्धि, सुख और समृद्धि की प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है, ऐसी मान्यता है.

सावन सोमवार – (3, 10, 17, 24 अगस्त)

जलाभिषेक और शिव पूजन करने के लिए सावन के सभी सोमवार बहुत खास माने जाते हैं.

मंगला गौरी व्रत – (4, 11,18, 25 अगस्त)

विवाहित महिलाओं के लिए विशेष शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और परिवार में खुशहाली बनी रहती है.

9 अगस्त 2026 – कामिका एकादशी

सभी कामनों की पूर्ति करने वाली मानी गई है कामिका एकादशी. इस व्रत के प्रभाव से पापों का नाश होता है

11 अगस्त 2026 – सावन शिवरात्रि

सावन शिवरात्रि पर कांवड़ का जल शिव जी को चढ़ता है. इस दिन रात्रि जागरण, रुद्राभिषेक और मंत्र जाप का लाभ दोगुना मिलता है.

11 अगस्त 2026 – हरियाली अमावस्या, सूर्य ग्रहण

हरियाली अमावस्या वृक्षारोपण और पितरों के स्मरण का पर्व है. इसी दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है, हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा.

15 अगस्त 2026 – हरियाली तीज

हरियाली तीज माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन का प्रतीक पर्व है. महिलाएं इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन, अखंड सौभाग्य और परिवार की खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं.

17 अगस्त 2026 – नाग पंचमी, सिंह संक्रांति, तीसरा सावन सोमवार

23 साल बाद नाग पंचमी पर सावन सोमावर का संयोग बना है. इस दिन सूर्य सिंह राशि में गोचर भी करेंगे.

24 अगस्त 2026 – पवित्रा एकादशी, पुत्रदा एकादशी, चौथा सावन सोमवार

संतान प्राप्ति के लिए ये एकादशी व्रत खास होता है. इस दिन रक्षाबंधन से पहले श्रीकृष्ण को राखी बांधी जाती है.

26 अगस्त 2026 – ओणम

ओणम केरल का प्रमुख पर्व है, जो राजा महाबली की स्मृति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. ये त्योहार समानता, खुशहाली और समाज में प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है.

28 अगस्त 2026 – सावन पूर्णिमा, रक्षाबंधन, वरलक्ष्मी व्रत, चंद्र ग्रहण

सावन पूर्णिमा पर रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है और वरलक्ष्मी व्रत माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाता है. इस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है जो भारत में दिखाई नहीं देगा.

29 अगस्त 2026 – भाद्रपद माह शुरू

भाद्रपद मास भगवान श्रीकृष्ण, भगवान गणेश और ऋषि परंपरा की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.

31 अगस्त 2026 – बहुला चौथ, कजरी तीज

बहुला चौथ पर गौ माता की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की रक्षा की कामना की जाती है. कजरी तीज महिलाओं का प्रमुख पर्व है, जो दांपत्य सुख, सौभाग्य और भगवान शिव-पार्वती के आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1