अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, माइक्रोशॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स सहित दुनिया के कई दिग्गजों के Twitter अकाउंट का हैक कर उससे पैसे डबल करने का ट्वीट किया गया। इस घटना के बाद Twitter की चिंता बढ़ गई है। लगातार इसे जल्द ठीक करने की बात कही जा रही है। इस बीच बिटकॉइन घोटाले पर Twitter ने फिर सफाई दी है।
Twitter की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, ‘हमारा मानना है कि हैकर्स ने सोशल इंजीनियरिंग के जरिए कुछ Twitter कर्मचारियों को निशाना बनाया। उन्होंने Twitter की आंतरिक प्रणालियों तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों के डेटा का इस्तेमाल किया। उन्होंने Twitter के टू-फैक्टर सुरक्षा प्रणालियों तक पहुंचने के लिए भी उनके डाटा का इस्तेमाल किया।’
इसके साथ ही Twitter ने कहा, ‘अब तक, हम यह जानते हैं कि हैकर्स ने 130 Twitter अकाउंट को हैक करने के लिए हमारी इंटरनल सपोर्ट टीम के पास मौजूद टूल्स का इस्तेमाल किया। उनमें से 45 अकाउंट्स के लिए हैकर्स पासवर्ड रीसेट और लॉगिन करने के साथ-साथ ट्वीट भेजने में सक्षम थे।’
इससे पहले भी दिग्गज हस्तियों का Twitter अकाउंट हैक होने पर ट्विटर ने खेद व्यक्त किया है। Twitter के सीईओ जैक दोरजी ने कहा था कि यह हमारे लिए कठिन दिन है। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह भयानक लगता है। इसे ठीक किया जा रहा है। इसके बार में हर जानकारी दी जाएगी। दोरजी ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है उसकी सारी समझ हमारे पास है।
आपको बता दें कि हैकरों की टेढ़ी नजर बुधवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, अमेजन के CEO जेफ बोजोस, अरबपति कारोबारी एलन मस्क, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स जैसे IT दिग्गज, राजनेता, कारोबारी और प्रमुख कंपनियों पर पड़ी। इनका Twitter अकाउंट हैकर कर लिया गया। इसे स्पष्ट रूप से बिटकॉइन स्कैम माना जा रहा है।
इनके Twitter काउंट्स से प्रत्येक $1000 के बदले $2,000 भेजने का नकली ट्वीट किया गया। बेजोस, गेट्स और मस्क दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में से हैं, जिनके Twitter पर लाखों फॉलोअर्स हैं।