Sambit Patra On corruption charges on congress

बीजेपी ने राजस्थान सरकार से फोन टैपिंग पर की CBI जांच की मांग

राजस्थान में सरकार को गिराने एवं पार्टी तोड़ने का प्रयास करने के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए BJP ने शनिवार को कहा कि सारा षड्यंत्र उन्हीं के घर में रचा जा रहा था। पार्टी ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों को ताक पर रखकर फोन टैंपिंग किये जाने सहित विभिन्न प्रकरण की CBI से जांच कराई जानी चाहिए। BJP प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने पूछा कि क्या राजस्थान में फोन टैपिंग की गई थी और यदि ऐसा था, तो राज्य सरकार ने मानक प्रक्रिया का पालन किया।

पात्रा ने सवाल किया कि क्या राजस्थान में फोन टैपिंग की जा रही थी और क्या यह आधिकारिक स्तर पर की जा रही थी। क्या मानक प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन हुआ ? क्या फोन टैपिंग इत्यादि की गयी? क्या सभी राजनीतिक पार्टी के सभी लोगों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है? इसे लेकर CBI द्वारा तत्काल जांच होनी चाहिए। BJP प्रवक्ता ने सवाल उठाया कि क्या राजस्थान में परोक्ष रूप से आपातकाल नहीं लगाया जा रहा?

उन्होंने कहा कि BJP इस पूरे प्रकरण की CBI द्वारा जांच की मांग करती है। इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। पात्रा ने आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार 2018 में बनी, Ashok Gehlot जी मुख्यमंत्री बने, उसके बाद एक कांग्रेस पार्टी की सरकार में शीत युद्ध की स्थिति बनी रही।

पात्रा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का राजनीतिक ड्रामा हम देख रहे हैं। ये षड़यंत्र, झूठ फरेब और कानून को ताक पर रखकर कैसे काम किया जाता है, उसका मिश्रण है। वहां जो राजनीतिक नाटक खेला जा रहा है, वो यही मिश्रण है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान की सरकार 2018 में बनी, अशोक गहलोत जी मुख्यमंत्री बनें, उसके बाद एक कोल्ड वॉर की स्थिति कांग्रेस पार्टी की सरकार में बनी रही। कल Ashok Gehlot जी ने स्वयं मीडिया के सामने आकर कहा है कि 18 महीने से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बीच में वार्तालाप नहीं हो रही थी। सारा षड्यंत्र उन्हीं के घर में रचा जा रहा था और कुछ ऑडियो टेप के माध्यम से आरोप लगाया जा रहा है कि BJP, कांग्रेस पार्टी को तोड़ने का प्रयास कर रही है।

बीजेपी ने सुरजेवाला के खिलाफ दी शिकायत

बीजेपी नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने राजस्थान में मुख्यमंत्री Ashok Gehlot के नेतृत्व वाली चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश से संबंधित एक कथित ऑडियो क्लिप के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम जोड़ने पर रणदीप सुरजेवाला और गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

BJP राजस्थान के प्रवक्ता भारद्वाज द्वारा अशोक नगर पुलिस स्टेशन के स्टेशन ऑफिसर को दी गई शिकायत में कहा है कि महेश जोशी, रणदीप सुरजेवाला, और अन्य आरोपी रोजाना BJP के खिलाफ झूठे और भड़काऊ बयान दे रहे हैं ताकि राज्य सरकार की जो स्थिति है उसका दोष हमारी पार्टी पर लगाया जा सके। BJP की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए 8 सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर एक साजिश रची गई थी

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1