देश में बाढ़ ने बढ़ाई परेशानी, दिल्ली समेत बिहार, असम जैसे राज्यों की स्थिती चिंताजनक

एक ओर कोरोना वायरस महामारी ने हजारों लोगों की जान ले ली है, तो वहीं दूसरी ओर बीते कई दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही मुसलाधार बारिश से लोग बेहाल हैं। देश के पूर्वोत्तर राज्य असम में बीते कई दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से लोखों लोग प्रभावित हुए हैं। तो वहीं कई लाख हेक्टेयर कृषि योग्य जमीन बाढ़ के पानी में डूब चुकी है। असम में आज नए इलाको में पानी घुसने से बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई। बाढ़ के कारण बीते बुधवार को असम में दो और लोगों की मौत हो गई और 26 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है।

वहीं एएसडीएमए के मुताबिक वर्तमान में असम में 2525 गांव जलमग्न हैं और 1,15,515.25 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को क्षति पहुंची है। बाढ़ के कारण अभी तक 120 जानवरों की मौत हुई है जबकि 147 अन्य को काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क से बचाया गया है।

बिहार भी बाढ़ से जूझ रहा है, जहां दस जिलों में 4.5 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं लेकिन गनीमत है कि बिहार में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल का कहना है कि असम में एनडीआरएफ की 16 टीम और बिहार में 20 टीमों को बाढ़ ,से निपटने के लिए तैनात किया गया है।

बिहार के दस जिलों में 4.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 13 हजार से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। बिहार में कोसी, बूढ़ी गंडक, कमला बलान और लाल बकेया जैसी नदियां कई स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और खगड़िया में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में भी बारिश ने तबाही मचा रखी है। बीते दो दिन में उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों में हुई बारिश में 5 लोगों की मौत की खबर है। तो वहीं उत्तराखंड के कई दूर दराज इलाकों में बाढ़ के पानी से संपर्क टूट जाने की खबर है।उत्तराखंड के पौड़ी जिले में तीन लोगों की मौत हो गई जब उनकी कार एक उफनते नाले में गिर गई। वहीं, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के गुरुसंडी गांव में पानी से भरे एक गड्ढे में डूबने से दो अन्य बच्चों की मौत हो गई।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ भागों में भी तेज बारिश ने तबाही मचा रखी है। अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और बिहार में मॉनसून ज्यादा असर दिखा रहा है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, गिलगित बालिस्तान, मुजफ्फराबाद, में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। यूपी के मेरठ, गोरखपुर के जिलों में भी अगले 24 घंटों में बारिश के आसार बनें हुए हैं, जिससे यहां भी लोग जगह जगह जल जमाव की परेशानी का सामना कर रहे हैं। 

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1