असम में भूस्खलन, 20 लोगों की मौत

असम के कई इलाकों में भूस्खलनों से 20 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ज्यादातर मृतक दक्षिणी Assam के 3 अलग-अलग जिलों से हैं। भूस्‍खलन की घटनाएं दक्षिणी असम के बराक घाटी क्षेत्र में हुई हैं। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही हैं। ऐसे में मौसम विभाग में अर्लट जारी कर रखा है।


Assam के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल ने ट्वीट कर दुख जातते हुए कहा, ‘बराक घाटी में लगातार बारिश से भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख हुआ। मैंने कछार, हैलाकांडी और करीमगंज जिला प्रशासन और एसडीआरएफ को निर्देश दिया है कि वे बचाव, राहत अभियान चलाएं और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद की सुविधा प्रदान करें।’


जानकारी के अनुसार, कछार जिले में 7, है लाकांडी जिले में 7 और करीमगंज जिले में 6 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा भूस्‍खलन में कई लोग घायल भी बताए जा रहा हैं। प्रशासन ने बचाव दलों को घटनास्थल वाली जगहों पर भेज दिया गया है। इन इलाकों में बारिश के कारण हर साल भूस्खलन की घटनाएं होती रही हैं।


Assam के कुछ हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। इससे 21 जिलों के कुल 10 लाख लोग प्रभावित हैं। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बाढ़ के हालात हैं। ऐसे में कई इलाकों से संपर्क टूट गया है। पता करना मुश्किल है कि इन इलाकों में लोग किन हालातों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1