आपका दिन मंगलमय हो, 29 अगस्त 2023 का भविष्यफल: कर्क और तुला राशि के लोग अपनी गलितयां सुधारें

मंगलवार, 29 अगस्त को मेष राशि के लोग पुरानी

समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। कर्क और तुला

राशि के लोग अपनी गलतियां सुधारेंगे तो बेहतर रहेगा।

धनु राशि के लोग भविष्य की चिंता न करते हुए वर्तमान

पर ध्यान दें।

मेष- THREE OF SWORDS

पुरानी समस्याओं को सुलझाते समय सतर्क रहना होगा। तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। परिवार के लोगों के साथ बात करते समय नए विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। आप से जुड़े हुए लोगों के विचारों पर ध्यान देते रहें, लेकिन अपने विचारों को नजरअंदाज न करें।

करियर : करियर संबंधी बड़े निर्णय आगे बढ़ाने के लिए लोगों का साथ मिल सकता है।

लव : पार्टनर के साथ थोड़ी नाराजगी रह सकती है लेकिन ये समस्या सुलझ सकती है।

हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

वृषभ – THE DEVIL

जब तक कोई काम समझ नहीं आता है, तब तक कोई योजना न बनाएं। मित्रों से नाराजगी न रखें। दोनों को मिलकर गलतफहमियां दूर करनी होंगी। वर्ना आगे चलकर पछतावा हो सकता है। बेचैनी दूर करने पर ध्यान दें।

करियर : काम से जुड़े लोगों से मिल रही सूचनाओं पर ध्यान दें।

लव : पार्टनर से संबंधित जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश करें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

मिथुन – FOUR OF PENTACLES

पैसों से संबंधित चिंता रह सकती है। इस कारण नए निर्णय को अमल में लाना आपके लिए कठिन रहेगा। सतर्कता नहीं रखेंगे तो काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक विचारों में बदलाव करें।

करियर : करियर से जुड़े बड़े निर्णय ले पाएंगे, लेकिन सही योजना भी बनानी होगी।

लव : नए व्यक्ति के साथ बने रिलेशनशिप की वजह से तनाव हो सकता है।

हेल्थ : अधिक देर एक जगह बैठकर काम करने से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2

कर्क – THE MOON

भावनात्मक रूप से जो बातें आपको कमजोर बनाती हैं, उनमें बदलाव करें। पुरानी गलतियों का एहसास होने से काम को बदलना संभव हो सकता है। जो बातें भविष्य के लिए नुकसानदायक हैं, वह समझ आएंगी, इस कारण लक्ष्य के लिए डेडिकेशन बढ़ेगा और तय किए गए लक्ष्य हासिल करने का उत्साह बना रहेगा।

करियर : काम संबंधी जो महत्वपूर्ण स्किल्स हैं, उन्हें सीखने की कोशिश करते रहें।

लव : पार्टनर और आप दोनों एक-दूसरे की कमजोरी न बने, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : गले की खराश तकलीफ देगी, सेहत में धीरे-धीरे सुधार नजर आएगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

सिंह – FIVE OF PENTACLES

आर्थिक पक्ष में बदलाव करने के लिए प्रयत्न जारी रखने होंगे। लोगों से मिल रही मदद स्वीकार करें। अपनी क्षमता के अनुसार पुराने कर्ज को दूर करने के लिए प्रयत्न करें। जब तक फोकस और डिसिप्लिन नहीं बढ़ेगा, तब तक काम को समझना मुश्किल रहेगा। अपनी संगत को सही तरीके से परखकर जीवन में बदलाव करें।

करियर : काम करते समय मदद मिलने से लाभ हो सकता है।

लव : पार्टनर की नकारात्मकता आपके लिए भी चिंता का कारण बन सकती है।

हेल्थ : शरीर पर चोट लगने की वजह से तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर: 4

कन्या – FOUR OF CUPS

अपनी इच्छाओं को सीमित रखें। वर्तमान से जुड़ी बातों पर ध्यान दें। बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए सही मार्ग का चुनाव करें। फिलहाल आप सही तरीके से काम कर पाएंगे। परिणामों की चिंता छोड़कर अपनी कार्यक्षमता बढ़ाएं।

करियर : नौकरी-पेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

लव : पुराने रिलेशनशिप के बारे में विचार छोड़कर नए रिलेशनशिप पर ध्यान दें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 3

तुला – QUEEN OF PENTACLES

पैसों से जुड़ी गलतियां बार-बार न करें। इन्हें सुधारें। करीबी रिश्तेदारों के साथ संबंध सुधारने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। जब तक नकारात्मकता दूर नहीं होती है, तब तक पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाएंगे।

करियर : युवाओं को अपेक्षा के अनुसार मदद और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस कारण करियर संबंधी बड़े निर्णय आसानी से मिल सकते हैं।

लव : पार्टनर को अकेलापन सता सकता है।

हेल्थ : बदलते वातावरण की वजह से बुखार होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

वृश्चिक – ACE OF SWORDS

नया अवसर जल्द ही मिल सकता है। अचानक आने वाले बदलाव के लिए खुद को तैयार रखें। वर्तमान में भले ही ज्यादा खर्च हो रहा है, लेकिन ये सही काम में खर्च होगा। इसलिए चिंता न करें। महत्वपूर्ण बातों में सुधार करने की कोशिश करें। दस्तावेजों से जुड़ी बातों पर बारीकी से ध्यान दें।

करियर : मार्केटिंग से संबंधित योजना में बदलाव करके अपने काम का विस्तार करें। जल्दी ही सफलता प्राप्त होगी।

लव : लव रिलेशनशिप की वजह से परिवार में विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : पेट दर्द की समस्या हो सकती है

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

धनु – SIX OF WANDS

भविष्य की चिंता न करते हुए वर्तमान पर ध्यान दें। परिवार के लोगों से मिल रहे साथ की वजह से बेचैनी दूर होगी, लेकिन लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रयत्न करने की आवश्यकता है। पैसों से संबंधित कामों के लिए किसी भी व्यक्ति पर निर्भर न रहें।

करियर : व्यापार से जुड़े लोग काम का विस्तार कर पाएंगे। क्षमता से अधिक निवेश न किया जाए, इस बात का ध्यान रखें।

लव : आपके द्वारा बोली गई गलत बातों की वजह से पार्टनर को बुरा लग सकता है।

हेल्थ: गर्म चीजों से हानि होने की संभावना है। काम करते समय सतर्कता रखनी होगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

मकर – EIGHT OF PENTACLES

प्रयत्नों के जरिए वर्तमान में बदलाव करना आपके लिए संभव होगा, जिन कामों पर ध्यान देना है, उनके लिए सतर्क रहें। दिन की शुरुआत में खुद को थोड़ा वक्त दें। सटीक योजना बनाने की कोशिश करें। आज किए गए काम की वजह से बदलाव होंगे।

करियर : पैसों से संबंधित विचार बदलने से काम को देखने का नजरिया भी बदलने लगेगा।

लव : पार्टनर से चर्चा करते समय पारदर्शिता बनाए रखनी होगी।

हेल्थ : वाहन संभलकर चलाने की कोशिश करें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

कुंभ – THE EMPEROR

अगले कुछ दिनों में कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता

है। काम करते समय सतर्कता बनाए रखें। किसी व्यक्ति

की वजह से नुकसान होने की संभावना है। जो लोग

काम से जुड़े हुए हैं, केवल उनके साथ ही चर्चा करें। कुछ

लोगों की संगत में आप खुद का नुकसान कर रहे हैं, इस

बात का एहसास होगा।

करियर : काम करते समय उदासीन महसूस होगा। काम को वक्त पर पूरा करने की कोशिश करते रहें।

लव : रिलेशनशिप में सुधार करने के लिए स्वभाव में लचीलापन लाना जरूरी होगा।

हेल्थ : तनाव की वजह से सेहत बिगड़ सकती है

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

मीन – KNIGHT OF WANDS

दूसरों की परख सही तरीके से करें, गलती होने की संभावना बन रही है। तकलीफ देने काम हो सकते हैं। अपने अनुभवों को ध्यान में रखकर जीवन में सही बदलाव करने की कोशिश करते रहें।

करियर : काम करते समय नई बातों को अपनाकर बदलाव करने की कोशिश करें।

लव : किसी भी काम में अपनी राय देते समय पार्टनर की भावनाओं को ध्यान में रखना होगा।

हेल्थ : गैस की तकलीफ हो सकती है। एसिडिटी को नियंत्रित रखना होगा।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1