त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही बड़ी संख्या में लोग रोजगार वाले शहरों से अपने घरों का रुख करेंगे। इस दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें आनंद विहार-लौकहा बाजार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन भी शामिल है, जो त्योहारों के दौरान यात्रियों के लिए राहत लेकर आएगी।
16 सितंबर से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार और बिहार के मधुबनी स्थित लौकहा बाजार के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार से 16 सितंबर से 29 नवंबर तक और लौकहा बाजार से 17 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना संचालित होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल 75-75 फेरे लगाएगी।
किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार और बिहार के मधुबनी स्थित लौकहा बाजार के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार से 16 सितंबर से 29 नवंबर तक और लौकहा बाजार से 17 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना संचालित होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल 75-75 फेरे लगाएगी।
आनंद विहार से दोपहर में और लौकहा बाजार से रात में चलेगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार फेस्टिवल स्पेशल 16 सितंबर से 29 नवंबर तक रोजाना दोपहर 3:40 बजे आनंद विहार से रवाना होगी और अगले दिन रात 8:15 बजे लौकहा बाजार पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 04013 वापसी में 17 सितंबर से 30 नवंबर तक रोजाना रात 9:30 बजे लौकहा बाजार से चलेगी और दूसरे दिन सुबह 3:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।