मुख्तार अंसारी को ले जाने वाली एंबुलेंस पंजाब में हाईवे किनारे मिली, मचा हड़कंप, जाँच शुरू

उत्‍तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को रूपनगर जेल से जिस एंबुलेंस में 31 मार्च को मोहाली कोर्ट ले जाया गया था वह रूपनगर-नंगल हाईवे पर रविवार देर रात नानक ढाबे के पास मिली है। यह ढाबा रूपनगर से साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। कुछ लोगों ने जब एंबुलेंस को देखा तो पुलिस को सूचना दी। डीएसपी टीएस गिल ने बताया कि एंबुलेंस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। साेमवार सुबह से ही पुलिस एंबुलेंस की जांच में जुटी हुई है। दूसरी ओर, आज मुख्‍तार अंसारी को लेने के लिए उत्‍तर प्रदेश पुलिस की टीम के आज रूपनगर (रोपड़) पहुंच गई है। बताया जाता है कि यूपी पुलिस की टीम अभी नानक ढाबे पर है और वह रोपड़ जेल भी पहुंच सकती है।

सोमवार को उतर प्रदेश पुलिस की टीम रूपनगर के नानक ढाबे पर पहुंची। इस ढाबे पर एंबुलेंस खड़ी मिली थी। उत्‍तर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों से बात करनी चाही तो उन्होंने मना कर दिया, लेकिन ऑफ दी रिकॉर्ड उन्होंने बताया कि वह जांच के लिए यहां आए हैं और ढाबे के कर्मचारियों से पूछताछ हो गई है। बताया जाता है कि यूपी की टीम इसके बाद रोपड़ जेल भी जा सकती है।

इसके साथ ही रोपड़ जिला जेल के बाहर उत्‍तर प्रदेश नंबर की पुलिस की दो गाड़ियां मंडरा रही हैं। पुलिस सादे कपड़ों में है। जेल सूत्रों के मुताबिक जिला जेल के भीतर बाहुबली नेता अंसारी को उत्‍तर प्रदेश पुलिस को सौंपने अभी तक कोई हिदायत नहीं आई है।

उल्लेखनीय है कि इस एंबुलेंस को बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में फर्जी तरीके से पंजीकृत करवाया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है। पंजाब के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) की ओर से उत्तर प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) को पत्र लिखे जाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम सोमवार को पंजाब पहुंचने वाली है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1