अखिल गोगोई के घर पर एनआईए का छापा

गोगोई पर आरोप है कि उन्होंने नागरिता संशोधन कानून को लेकर लोगों को भड़काया जिसके बाद असम में हिंसा भड़क गई। असम में हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत भी हो गई थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरटीआई कार्यकर्ता और किसान नेता अखिल गोगोई के गुवाहाटी स्थित आवास पर गुरुवार को छापा मारा है। गोगोई को NIA की टीम ने इसी माह 12 दिसंबर को जोहाट से गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि गोगोई के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अवैध (गतिविधियां) रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

असम में हिंसा भड़काने के आरोप में कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के सलाहकार अखिल गोगोई को NIA की टीम असम से गिरफ्तार कर दिल्ली ले आई थी। असम पुलिस ने गोगोई को 12 दिसंबर को जोहाट से गिरफ्तार किया था। NIA ने गोगोई के ऊपर आईपीसी की धारा 120 (B), 124 (A), 153 (A), 153 (B) और UAPA की धारा 18, 39 के तहत मामला दर्ज किया है।

नागरिकता संशोधन कानून पर अखिल गोगोई का रुख हमेशा से केंद्र सरकार के फैसलों के खिलाफ रहा है। गोगोई ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन कानून लाने से पूरा उत्तर पूर्व भारत खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा था कि भारत में रहने वाला हर वह शख्स को लोकतंत्र और भारत के संविधान पर विश्वास करता है, उसे इस कानून का विरोध करने के लिए आगे आना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1