चिली में मंगलवार को एक सैन्य विमान उड़ान भरने के बाद गायब हो गया। इस तरीके से गायब हुए विमान की तलाश शुरू है। इस विमान में 38 लोग सवार थे। यह सैन्य विमान अंटाकर्टिका जा रहा था। चिली के अधिकारियों के तरफ से कहा गया है कि गायब हुए विमान के लिए अर्जेंटीना, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई विमान लिए गए हैं। यह विमान इसकी खोज में लगे हुए हैं।
चिली के अधिकारियों के तरफ से कहा गया है कि गायब हुए विमान के लिए अर्जेंटीना, ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई विमान लिए गए हैं। यह विमान इसकी खोज में लगे हुए हैं।
इसके लिए कम से कम कम 13 हवाई जहाज लगाए गए हैं। प्लेन ने काफी अच्छी स्थिति में उड़ान भरी थी। इस दौरान काफी तेज हवाएं चल रही थी और ताममान कम था। उड़ान भरने के 7 घंटे इस विमान का संपर्क टूट गया था। हरक्यूलिस सी 130 विमान में 17 क्रू मेंबर और 21 यात्री सवार थे।
राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा ने इस घटना पर दुख जताए है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस विमान को खोजने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।