दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम ने ली करवट,कई राज्यों में बढ़ाई ठंड

दिल्ली में ठंड दस्तक देने जा रही है। इस वजह से जल्द ही सुबह ठंडी होने वाली हैं। दिल्ली और गाजियाबाद में बुधवार दोपहर को कुछ जगहों पर झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। बारिश के साथ ही कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी खबर है। कई और स्थानों पर बारिश होने के आसार भी बताये जा रहे हैं। इसके साथ मौसम के इस तरह बदलने से ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

नवंबर का महीना का खत्म होने को आया है और इसके साथ ही देश के कई राज्यों में हल्का-हल्का ठंड का असर भी दिखने लगा है। उत्तरभारत में लोगों के गरम कपड़े निकल गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और बारिश होने की संभावना लगाई है। इसके अलावा केरल, माहे में भी मौसम खराब होने की संभावना है। 28 नवंबर को ओडिशा में और कुछ दिनों तक लगातार केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में भी बारिश व मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है। पहाड़ों समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बर्फबारी का दौर बदस्‍तूर जारी है। मध्‍यम ऊंचाई वाले इलाकों में रात को हल्‍की बारिश होने से पूरा प्रदेश ठंड की चपेट में है। लाहुल व कुल्लू की पहाड़ियों में रुक रुक कर बर्फ़बारी का दौर जारी है। जिला कांगड़ा में धौलाधार की पहाडि़यों पर भी बर्फबारी हो रही है, जिससे पूरी घाटी ठंड की चपेट में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1