मलेशिया में फंसे 180 भारतीयों को लेकर Air India का विमान चेन्नई पहुंचा

Coronavirus महामारी की वजह से वंदे भारत मिशन के तहत एअर इंडिया का एक विमान मलेशिया से 180 भारतीयों को लेकर मंगलवार सुबह चेन्नई एअरपोर्ट पहुंचा। क्वालालंपुर से उड़े इस विमान में 3 नवजात भी सवार थे। फ्लाइट लैंडिंग के लगभग एक घंटे बाद सभी यात्रियों को विशेष बसों के माध्यम से स्टार होटल्स के लिए रवाना कर दिया गया। यहां यह सभी 14 दिनों तक क्वारनटीन रहेंगे। राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर यात्रियों की वापसी के दौरान औपचारिकताएं पूरी करने में उनका मार्गदर्शन करने के लिए हवाईअड्डे पर मौजूद रहे। यह सभी यात्री SOCIAL DISTANCING का पालन करते हुए और मास्क पहने नजर आए।

वंदे भारत मिशन के तहत सरकार ने दुनिया के अलग-अलग देशों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का काम शुरू किया है। इससे पहले भी कई यात्री भारत पहुंच चुके हैं। वहीं सोमवार को एक फ्लाइट लंदन से भारत पहुंची थी। जिसमें 320 भारतीय एअर इंडिया की फ्लाइट कर्नाटक पहुंचे थे। वहीं खाड़ी देशों ने वैसे देशों पर प्रतिबंधों की धमकी दी थी जो Corona के बाद अपने नागरिकों को वहां से नहीं ले जाना चाहते थे। 17 मई तक विदेशों से लगातार भारतीयों की घर वापसी होगी। पिछले 24 घंटे में 800 से ज्यादा भारतीयों की वतन वापसी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1