‘रामायण’, ‘महाभारत’ के बाद ‘श्री कृष्णा’ का प्रसारण डीडी नेशनल पर जल्द

देश में लॉकडाउन लागू है ऐसे में मनोरंजन जगत का भी काम भी ठप्प है। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सारे ही कार्यक्रमों की शूटिंग भी नहीं हो रही है। ऐसे में पिछले दिनों दूरदर्शन पर पुराने फेमस टीवी सीरिल्यस का प्रसारण एक बार फिर से शुरू किया गया था। ये शो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं और टीआरपी के नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं। जिसमें रामायण और महाभारत को लोगो ने बहुत पसंद किया। इसी कड़ी में प्रसार भारती ने टीवी सीरियल ‘श्री कृष्‍णा’ का प्रसारण भी जल्द शुरू करने का फैसला लिया है। अब जल्द ही दूरदर्शन पर ‘श्री कृष्‍णा’ को प्रसारित किया जाएगा।
आपको बता दें प्रसार भारती ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर लिखा ‘श्री कृष्‍णा’ का प्रसारण डीडी नेशनल पर जल्द किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग स्टे होम का भी प्रयोग किया। इस वीडियो में ‘श्री कृष्‍णा’ की लीलाओं को दर्शाया गया है।

बता दें ‘रामायण’, ‘महाभारत’, ‘चाणक्‍य’, ‘शक्तिमान’, ‘देख भाई देख’ जैसे शोज का प्रसारण डीडी नेशनल पर किया जा रहा है। सबसे पहले ‘श्री कृष्‍णा’ साल 1993 में दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित हुआ था और इसके बाद एक बार फिर से साल 1996 में दूरदर्शन पर इसका प्रसारित किया गया था। इसके निर्माता रामानंद सागर थे। श्री कृष्णा के भगवान श्री कृष्ण का किरदार सर्वदमन डी बैनरजी ने निभाया था।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1