अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

जिला प्रशासन ने अवैध निर्माण को लेकर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को प्रशासन ने नाली पर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। दरअसल, अवैध निर्माण के चलते दर्जनो घरों का पानी बंद हो गया था।

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अहमामऊ में सरकारी नाली पर अवैध कब्जा करके दीवार बनाएं जाने के मामले मेंजिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दीवार तोड़कर नाली के ऊपर बने अवैध कब्जे को हटा दिया। एसडीएम सरोजनीनगर चंदन पटेल के मुताबिक तहसील क्षेत्र के अंतर्गत अहमामऊ में सरकारी नाली से लगभग दो दर्जन घरों का पानी निकलता था। लेकिन सुशील तिवारी ने अवैध कब्जा करके दीवार बना लिया था।

इस मामले में अवैध कब्जेदार के ऊपर धारा 133 की तहत मुकदमा भी चला था। जिसमें उपजिलाधिकारी व सिविल न्यायालय से अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश दिया गया था। इसी मामले में जिला शासकीय अधिवक्ता व जिलाधिकारी की ओर से आदेश के अनुपालन का पत्र भी जारी किया गया था। जिसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी व राजस्व टीम के साथ गोसाईगंज फोर्स की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया। इस दौरान अवैध कब्जा हटाने में व्यवधान उत्पन्न कर रहे दो लोगो को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने व गाली-गलौज करने पर हिरासत में भी लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1