हमेशा सुर्खियों में रहने वाली बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं रश्मि देसाई इन दिनों खासा सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबह है कि हाल ही में रश्मी ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा और सब उनके लुक के कायल हो गए। दरअसल रश्मी देसाई ने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत की। जहां उन्होंने ड्रेस डिजाइनर रोहित वर्मा का डिजाइन किया व्हाइट एंड ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रहीं थी। रश्मी के लुक को परफेक्ट बना रहा था उनका हाई बन, माथे पर लाल बिंदी और उनकी हाथों में चूड़ियां। रश्मी के साथ इस इंडियन ट्रेडिशनल गेटअप में उनका साथ दिया मॉडल और एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने जो काफी हैंडसम नजर आ रहे थे। इस मौके पर रश्मी देसाई के अलावा रैंप पर पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला भी नजर आईं। जो काफी खूबसूरत दिख रहीं थीं।
