पुणे के मिलिट्री इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को अभ्यास के दौरान हादसा हो गया। जिसमें दो जवानों के मौत हो गयी। जबकि 9 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक कॉलेज में सुबह जवान अभ्यास कर रहे थे। तभी इसी दौरान ब्रिज का टावर अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो जवानों की मौत हो गयी।
यह भारतीय सेना के इंजिनियर्स का एक प्रमुख तकनीकी और सामरिक प्रशिक्षण संस्थान है। जिसमें कॉम्बैट इंजिनियर, मिलिट्री इंजिनियरिंग सर्विस, बॉर्डर रोड्स इंजिनियरिंग सर्विसेज और सेना के सर्वे का प्रशिक्षण दिया जाता है।