अभिषेक शर्मा ने उठाया बड़ा कदम, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा बने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मौजूद कथित आपत्तिजनक पोस्ट और लिंक हटाने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। सुनवाई के दौरान उनके वकील ने उन URL की सूची कोर्ट में सौंपी, जिन्हें अभी हटाया जाना बाकी है। मामले की सुनवाई कर रहीं जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि इस याचिका पर अंतरिम आदेश जारी किया जाएगा।

कोर्ट ने मामले में समन किया जारी
सुनवाई के दौरान अभिषेक शर्मा की ओर से पेश वकील ने बताया कि अतिरिक्त हलफनामे में उन URL का विवरण दिया गया है, जिन्हें अब तक हटाया नहीं गया है। उन्होंने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कुछ आपत्तिजनक पोस्ट अभी भी मौजूद हैं, जबकि फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बिना अनुमति अभिषेक शर्मा की तस्वीर का व्यावसायिक इस्तेमाल किया गया है। इस पर मेटा ने विवादित पोस्ट हटाने का भरोसा दिया, वहीं अमेजन ने भी कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए संबंधित URL हटाने की बात कही।

चौथे टी20 मैच में सभी की अभिषेक पर रहेंगी सभी की नजरें
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत तो की है, लेकिन अब तक किसी भी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके हैं। सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए चौथा मुकाबला बेहद अहम है, ऐसे में अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टी20 मैच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 10 बजे खेला जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1