06 march 2022 KA RASHIFAL

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 22 नवंबर 2020

शुक्रवार 22 नवंबर यानी आज सूर्य और चंद्रमा की स्थिति से विषकुंभ नाम का अशुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा कन्या राशि में रहेगा जिससे चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। ग्रहों की इस स्थिति के कारण कई लोगों की जॉब और बिजनेस में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस कारण गलत फैसले, धन हानि, विवाद और तनाव वाला दिन रहेगा। आज 12 में 7 राशियों के लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं अन्य 5 राशियों के लिए शुक्रवार अच्छा रहेगा।

मेष राशि – Mesh Rashi 22 November 2020 , Aries Horoscope 22 November 2020
आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। जीवनसाथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिज़ाज पहले से ही ख़राब है। इसके चलते दिन ख़राब हो सकता है।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 22 November 2020 , Taurus Horoscope 22 November 2020
आज का दिन बेहतरीन रहेगा | आज ऑफिस का काम आसानी से निपट जायेगा। साथ ही सीनियर्स से आपको वाहवाही भी मिलेगी | आज अचानक धन लाभ होने वाला है | इस राशि के म्यूजिक डायरेक्टर को अपनी विशेष कृति के लिए आज के दिन सम्मानित किया जा सकता है। आज परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है, आज के दिन सुबह उठते समय धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, सब कुछ अच्छा ही होगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 22 November 2020 , Gemini Horoscope 22 November 2020
बिजनेस में दोस्तों से मदद मिल सकती है। रोजमर्रा के मामलों में दिन बहुत अच्छा हो सकता है। अपने पेशे में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। अधूरे काम निपट सकते हैं। पुरानी चीजों में सुधार या बदलाव की संभावना है। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। फायदा हो सकता है। अविवाहित प्रेमियों के लिए दिन अच्छा हो सकता है, लेकिन कुछ पुरानी बातों को भूलना होगा तो सब ठीक हो जाएगा। छोटी-सी बात पर गुस्सा कर के आप अपनी बनी-बनाई बात बिगाड़ भी सकते हैं।

कर्क राशि – Kark Rashi 22 November 2020 , Cancer Horoscope 22 November 2020
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते पारिवारिक सदस्य ख़फ़ा हो सकते हैं। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं।

सिंह राशि – Singh Rashi 22 November 2020 , Leo Horoscope 22 November 2020
आज का दिन सामान्य रहेगा | आज कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती है | अगर इस राशि का व्यापारी वर्ग आज किसी नये व्यवसाय की शुरूआत करेगा, तो निश्चित ही काम में सफलता मिलेगी | साथ ही वकीलों के लिए भी आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कोई महत्वपूर्ण केस आपके पक्ष में रहेगा | घर से निकलते समय माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें, सभी काम में सफलता अवश्य मिलेगी |

कन्या राशि – Kanya Rashi 22 November 2020 , Virgo Horoscope 22 November 2020
नौकरी में बेकार के कामों में आप उलझ सकते हैं। अच्छे नतीजों के लिए जरूरत से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी बदलने का मूड है तो संभलकर रहें। आज ऐसी कोशिश न करें। छोटी-मोटी बहस से मूड खराब होने के योग हैं। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। आज आप जरूरी कामों पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता के योग हैं। सरदर्द और कफ रोग की संभावना है। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि – Tula Rashi 22 November 2020 , Libra Horoscope 22 November 2020
सामाजिक मेलजोल से ज़्यादा सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। लोगों और उनके इरादों के बारे में जल्दबाज़ी में फ़ैसला न लें। हो सकता है कि वे दबाव में हों और उन्हें आपकी सहानुभूति व विश्वास की ज़रूरत हो। अपने मनमौजी बर्ताव पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आप दोनों के बीच का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में मददगार होगा। सप्ताह के आख़िर में छुट्टियों के दिन पलक झपकाते ही ग़ायब हो जाते हैं। इसलिए अब आलस्य को ख़ुद पर हावी न होने दें और बाक़ी बचे कामों को झटपट हाथ में लें।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 22 November 2020 , Scorpio Horoscope 22 November 2020
आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे | आज जिस भी काम को पूरा करने की सोचेंगे, उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा कर लेंगे | इस राशि के स्टूडेन्ट्स का आज पढ़ाई से मन थोड़ा विचलित रहेगा। आजसोसाइटी में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी | इस राशि के लोगों को कोर्ट में लम्बित पड़े मामलों से जीत हासिल हो सकती है | लवमेट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा | घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें, दिन अच्छा जायेगा |

धनु राशि – Dhanu Rashi 22 November 2020 , Sagittarius Horoscope 22 November 2020
दिनभर व्यस्त हो सकते हैं। अधिकारी आपकी बातों को महत्व देंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। ज्यादा मेहनत करने से ही सफलता मिल पाएगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस अच्छा चलेगा। इनकम बढ़ने के योग हैं। आज महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट के योग बन रहे हैं। आपकी कार्यक्षमता बढ़ सकती है। आपकी सेहत में भी सुधार होने के योग हैं। पति-पत्नी की लव लाइफ अच्छी हो सकती है।

मकर राशि – Makar Rashi 22 November 2020 , Capricorn Horoscope 22 November 2020
केवल एक दिन को नज़र में रखकर जीने की अपनी आदत पर क़ाबू करें और ज़रूरत से ज़्यादा वक़्त व पैसा मनोरंजन पर ख़र्च न करें। हो सकता है कि आप अपने परिवार के लोगों की सभी बातों से सहमत न हों, लेकिन आपको उनके तजुर्बे से सीखने की कोशिश करनी चाहिए। घटती घरेलू ज़िम्मेदारी और रुपये-पैसे को लेकर वाद-विवाद के चलते आपके वैवाहिक जीवन में खटास पैदा हो सकती है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आपका जीवनसाथी आपसे कुछ दूरी बनाने की कोशिश कर सकता है।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 22 November 2020 , Aquarius Horoscope 22 November 2020
आज आपका दिन बेहतर रहेगा | आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी | इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जिससे भविष्य में सफलता आपके कदम चूमेगी । आज पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में आपके कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं | लवमेट आज अपने साथी को इयर रिंग गिफ्ट करें | गायत्री मंत्र का पाठ करें, मन अच्छा रहेगा |

मीन राशि – Meen Rashi 22 November 2020 , Pisces Horoscope 22 November 2020
बिजनेस में फायदा कुछ कम होगा। ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है या ऐसी कोई खबर भी आपको मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में पैसों का मामला उलझ सकता है। टेंशन बना रह सकता है। कोई खास काम निपटाना भी भूल सकते हैं। पुराने दोस्त अचानक सामने आ सकते हैं और उनसे मदद मिल सकती है। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1